{"_id":"6abb5a3bdeb331651900f475","slug":"video-farmer-locks-the-gate-pass-center-in-kurukshetra-on-the-very-first-day-of-paddy-procurement-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में धान खरीद के पहले ही दिन गेट पास सेंटर पर किसान ने जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में धान खरीद के पहले ही दिन गेट पास सेंटर पर किसान ने जड़ा ताला
धान खरीद शुरू होने के आज पहले ही दिन फसल के पंजीकरण व वैरिफिकेशन के फेर में उलझ कर रह गए हैं। गांव बारवा के किसान गुरचरण को जब एक घंटा तक भी गेट पास नहीं मिला तो उन्होंने केंद्र पर ही ताला जड़ दिया तो जमकर रोष जाहिर किया। यहां तक कि उन्होंने जेब से माचिस निकालते हुए कहा कि गेट पास नहीं मिला तो वे यहीं पर जलकर अपनी जान दे देंगे।
सूचना मिलते ही भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के प्रदेश सचिव संजीव आलमपुर, जिला महासचिव दिलबाग सिंह बारवा, धर्मपाल, जयभगवान हथीरा व अन्य कार्यकर्ता भी पहुंच गए और उन्होंने किसान को मनाया तो वहीं कड़ा रोष भी जाहिर किया। इससे अधिकारियों में खलबली मच गई और मौके पर पहुंचे। किसान गुरचरण ने कहा कि वह सरकार के पोर्टल पर पंजीकरण करवा चुके हैं।
इसके बाद भी वे मंडी के गेट पर आए तो बताया कि उनकी फसल का वैरिफिकेशन नहीं हुआ है। उन्हें कहा गया कि पटवारी के पास जाएं। इसके बाद कभी सिस्टम न चलने का बहाना किया जा रहा तो कभी बार-बार समय दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे बार-बार लाइन में नहीं लग सकते। पूरी फसल का गेट पास दिया जाए।
वहीं, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उन्हें समझाया तो कुछ फसल के लिए वैरिफिकेशन मिलने पर गेट पास दिया गया। उधर भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार को किसानों की परेशानी समझनी चाहिए। व्यवस्था सरल हो, ताकि किसानों को इस तरह से परेशानी न उठानी पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।