कुरुक्षेत्र। श्राद्ध पितृ पक्ष के अवसर पर सपड़ा कॉलोनी के ट्यूबवेल पार्क में श्रीमद्भागवत आयोजित की जा रही है। मंगलवार की कथा में कथावाचक अनिल शास्त्री ने श्रद्धालुओं को कथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का ग्रंथ है। शास्त्री के अनुसार, कथा सुनने से मानव के सभी कष्ट दूर होते हैं और धर्म ज्ञान मिलता है। उन्होंने बताया कि जन्म का उद्देश्य केवल सांसारिक सुख नहीं है। कथा श्रवण के बिना जीवन व्यर्थ है। कलाकारों ने भगवान कृष्ण के भजनों पर प्रस्तुति भी दी। मुख्य यजमान विजय सोही, आयुष सैनी, पंडित लालचंद शर्मा, अजय बजाज, राजेश सिंगला, ज्ञानचंद बजाज, वीना सैनी, छाया शर्मा, सरिता शर्मा और आचार्य रंगनाथ शास्त्री सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।