फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sanitation workers will go on strike again starting the 2nd if the employees dismissed during the strike are not reinstated.

Kurukshetra News: हड़ताल के दौरान हटाए कर्मियों को वापस नहीं लिया तो सफाई कर्मी दो से फिर जाएंगे हड़ताल पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers will go on strike again starting the 2nd if the employees dismissed during the strike are not reinstated.
कुरुक्षेत्र। नगर निकाय सफाई कर्मचारियों द्वारा हाल ही में की गई हड़ताल के दौरान भले ही प्रदेश सरकार के साथ मांगों को लेकर सहमति बन गई थी लेकिन कई कर्मचारी अभी तक भी ड्यूटी पर नहीं लिए गए हैं, जिसके चलते एक बार फिर नगर पालिका कर्मचारी संघ आंदोलन की राह पकड़ने को तैयार है।
विज्ञापन

डोर टू डोर सेवाओं से हटाए गए कर्मचारियों को वापस न लिए जाने पर प्रशासन को संघ ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और कर्मचारी डयूटी पर नहीं लिए गए तो दो अक्तूबर से फिर कार्यालय घेराव, प्रदर्शन किया जाएगा। कच्चे व पक्के सभी कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे।
विज्ञापन

संघ के थानेसर इकाई प्रधान सुनील लोहाट की ओर से मंगलवार को नगर आयुक्त को इस संबंध में पत्र भी सौंपा गया है तो वहीं इसके बाद कर्मचारी आंदोलन के लिए रणनीति भी बनाते रहे। सुनील लोहाट ने स्पष्ट किया कि पांच अगस्त से 11 सितंबर तक चली हड़ताल के दौरान मुख्यमंत्री के साथ बैठक में सहमति बनी थी,जिसमें माना गया था कि हटाए गए सभी कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर ले लिया जाएगा लेकिन डोर टू डोर के कुछ कर्मचारियों को आज तक ठेकेदारों की मनमानी से वापस नही लिया गया है। ऐसे में कर्मचारियों में गहरा रोष पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed