Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Farmers protest at Gharaunda grain market; upset over the lack of government procurement, they lock the market committee office
{"_id":"6ac2191f58ce4deb5308b784","slug":"video-farmers-protest-at-gharaunda-grain-market-upset-over-the-lack-of-government-procurement-they-lock-the-market-committee-office-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"घरौंडा अनाज मंडी में किसानों का प्रदर्शन; सरकारी खरीद न होने से नाराज, मार्केट कमेटी कार्यालय पर लगाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरौंडा अनाज मंडी में किसानों का प्रदर्शन; सरकारी खरीद न होने से नाराज, मार्केट कमेटी कार्यालय पर लगाया ताला
धान की सरकारी खरीद शुरू न होने से नाराज किसानों ने घरौंडा अनाज मंडी में मार्केट कमेटी कार्यालय पर ताला जड़ दिया और सरकार का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि धान खरीद को लेकर सरकार झूठ बोल रही है और प्रदेश में अभी तक किसी भी किसान को धान का भुगतान नहीं हुआ है।
किसानों के अनुसार, सरकार के ऐलान के अनुसार 29 सितंबर से मंडियों में धान की सरकारी खरीद शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन किसान इन दावों को झूठा बता रहे हैं। धान की खरीद न होने से गुस्साए किसानों ने घरौंडा अनाज मंडी में प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए किसान मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे और मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया।
भारतीय किसान यूनियन के नेता जगदीप औलख ने कहा कि मंडियों में धान की खरीद नहीं हो रही है। किसान कई दिनों से अपनी फसल बिकने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी फसल में नमी की मात्रा अधिक बताकर खरीद नहीं कर रहे हैं, जबकि फसल में नमी की मात्रा 17 प्रतिशत से कम आ चुकी है। औलख ने यह भी कहा कि राइस मिलरों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा है, इसलिए वे मंडी नहीं आ रहे हैं। किसानों का मानना है कि उन्हें परेशान कर धान को कम दामों पर लूटने की तैयारी की जा रही है।
किसानों ने बताया कि सीजन शुरू हो चुका है, बावजूद इसके फसल पोर्टल पर वेरिफाइड नहीं हुई है और किसानों को गेटपास नहीं मिल रहे हैं। सरकार द्वारा प्रति एकड़ 25 क्विंटल की लिमिट लगाए जाने को भी किसानों ने उन्हें तंग करने का काम बताया है। किसानों ने ऐलान किया है कि जब तक खरीद शुरू नहीं होती, उनका धरना जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।