{"_id":"6ac1669d5aa883aa2907b22e","slug":"five-teams-are-investigating-the-extortion-case-involving-the-sarpanch-karnal-news-c-18-knl1018-1004876-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सरपंच से रंगदारी मामले की जांच कर रही हैं पांच टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सरपंच से रंगदारी मामले की जांच कर रही हैं पांच टीमें
विज्ञापन
सरपंच से रंगदारी मामले की जांच कर रही हैं पांच टीमें
करनाल/घरौंडा। मंगलौरा गांव के सरपंच मनजीत से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और इसके बाद स्वागत द्वार पर लगी उनकी फोटो पर फायरिंग के मामले की जांच के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है।
तीन सीआईए टीमों के अलावा थाना मधुबन और मंगलौरा पुलिस चौकी की टीम जांच कर रही है। अभी तक पुलिस को धमकी देने वाले कॉलर और फोटो पर गोली चलाने वाले युवकों का कोई सुराग नहीं मिला है।
पुलिस अब दोनों घटनाओं को जोड़कर जांच कर रही है। एक तरफ विदेशी नंबर से सरपंच को किए गए कॉल और उसमें दी गई धमकी की पड़ताल की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ स्वागत द्वार पर फायरिंग करने वाले दो युवकों की पहचान के लिए वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
फायरिंग के बाद सरपंच की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस की ओर से उन्हें चार सिपाही उपलब्ध कराए गए हैं। पुलिस टीमें मामले से जुड़े अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही हैं। डीएसपी मनोज कुमार के अनुसार मामले की जांच के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं। धमकी देने वालों और फायरिंग करने वालों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस दोनों घटनाओं के बीच संबंध की भी जांच कर रही है।