फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Power supply disrupted in over 50 villages due to a strike by electricity department employees; more than 20 locations remained in the dark throughout the night.

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से 50 से अधिक गांवों में बिजली गुल, 20 से ज्यादा जगह रातभर छाया अंधेरा

Thu, 22 Oct 2026 07:30 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Thu, 22 Oct 2026 07:30 PM IST
Power supply disrupted in over 50 villages due to a strike by electricity department employees; more than 20 locations remained in the dark throughout the night.
कैथल। गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी को 25 साल के लिए समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने के विरोध में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर जिलेभर में दिखाई दिया। हड़ताल के पहले दिन 50 से अधिक गांवों और कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। कई स्थानों पर पांच से छह घंटे तक बिजली गुल रही, जबकि चीका के चार वार्डों में साढ़े सात घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बिजली निगम के अनुसार, जिले में बिजली संबंधी करीब 1027 शिकायतें पहुंचीं। एक्सईएन, एसडीओ और जेई समेत 1519 कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से शिकायतों के समाधान और विभागीय कामकाज पर असर पड़ा। बिजली गुल होने से घरों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई, वहीं दुकानदारों और अन्य उपभोक्ताओं के कामकाज पर भी असर पड़ा। समस्या के समाधान की उम्मीद लेकर निगम कार्यालय पहुंचे लोगों को कई जगह निराशा हाथ लगी। शिकायत केंद्रों पर पुलिसकर्मियों ने उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनीं। वहीं, वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रोविजनल आधार पर कार्यरत चार एसडीओ और एसई ने काम संभाला। कुछ स्थानों पर ठेकेदारों के माध्यम से बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए गए। हड़ताल के पहले दिन कैथल में बिजली कर्मचारियों ने छात्रावास रोड से पिहोवा चौक स्थित कार्यालय तक प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी को 25 साल के लिए समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने के फैसले का विरोध किया। उनका कहना था कि सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। पूंडरी में 16 फीडरों पर असर, रात से शाम तक बिजली का इंतजार संवाद न्यूज, एजेंसी पूंडरी। 132 केवी बिजली स्टेशन का फीडर ब्रेकडाउन होने के कारण इससे जुड़े 16 फीडरों की आपूर्ति प्रभावित हुई। क्षेत्र में बुधवार रात करीब 10 बजे बिजली गुल हुई और बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक कई स्थानों पर आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। बिजली नहीं होने से पेयजल संकट भी गहरा गया। लोगों को घरेलू जरूरतों के लिए पानी जुटाने में परेशानी हुई, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करना भी मुश्किल हो गया। गांव डीग में ग्रामीणों ने पावर हाउस पहुंचकर बिजली निगम के कर्मचारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कई जगह ग्रामीणों ने खुद ही फीडर चालू कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया। पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा भी पावर हाउस पहुंचे और निजी कर्मचारियों की मदद से बिजली आपूर्ति शुरू करवाने का प्रयास किया। विधायक ने दावा किया कि हलके की करीब 80 प्रतिशत बिजली बहाल करवा दी गई है और शेष क्षेत्रों में भी जल्द आपूर्ति शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक ने कहा कि कर्मचारियों को हड़ताल करने का अधिकार है, लेकिन बिजली आपूर्ति बाधित होने से आम जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पावर हाउसों में जानबूझकर फॉल्ट किए गए। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी। पाई गांव में सुबह दस बजे के बाद बिजली नहीं है। कलायत में कार्यालय पर ताला, मीटर और बिल की समस्या लेकर पहुंचे लोग संवाद न्यूज, एजेंसी कलायत। बिजली निगम के कार्यालयों पर ताले लटके होने से अपने काम के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। गांव बालू, बात्ता, मटौर, कैलरम और दुमाड़ा सहित कई गांवों में सुबह से बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली नहीं होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। गांव बालू निवासी नसीब ने बताया कि वह मीटर लगवाने के लिए तीन महीने से निगम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। बृहस्पतिवार को वह मीटर लगवाने और गांव में बिजली गुल होने की शिकायत लेकर पहुंचे, लेकिन कार्यालय बंद मिला। बुजुर्ग महिला प्रेम देवी ने बताया कि उनके घर में केवल दो बल्ब जलते हैं, इसके बावजूद करीब 25 हजार रुपये का बिजली बिल आया है। वह बिल की समस्या के समाधान के लिए कार्यालय पहुंची थीं, लेकिन उन्हें भी निराशा हुई। ------------ गांव रामगढ़ निवासी पंचलू राम ने स्मार्ट मीटर को लेकर ग्रामीणों की चिंताओं का जिक्र किया, जबकि गांव भालंग निवासी सेवा सिंह ने बिजली वितरण व्यवस्था निजी हाथों में सौंपने के फैसले पर सवाल उठाए। उधर, गांव बालू निवासी गुरुदेव ने बताया कि उन्होंने बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए टोल फ्री नंबर पर कई बार फोन किया। बाद में उपायुक्त की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने के करीब पांच मिनट बाद गांव की बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। चीका के चार वार्डों में साढ़े सात घंटे बिजली गुल संवाद न्यूज, एजेंसी गुहला-चीका में भी हड़ताल का असर देखने को मिला। शहर के वार्ड नंबर तीन, चार, पांच और छह में सुबह नौ बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम सात बजे तक बिजली बहाल नहीं होने से घरेलू कामकाज के साथ दुकानदारों को भी परेशानी हुई। रात के समय शहर में अंधेरा छा गया। बिजली पर निर्भर उपकरण बंद रहने के कारण कारोबार प्रभावित हुआ। कुछ दुकानदारों को काम चलाने के लिए जनरेटर का सहारा लेना पड़ा। इस बीच बिजली कर्मचारी चीका बिजली घर में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता अनुबंधित कर्मचारी संघ के मुख्य सलाहकार अभिषेक शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन यूनिट प्रधान संदीप सैनी ने किया। कर्मचारियों ने निजीकरण संबंधी फैसलों पर पुनर्विचार करने की मांग उठाई। एसडीओ महेंद्र सिंह ने बताया कि चीका में बिजली बंद होने की सूचना मिली है। लाइन ठीक करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्थायी कर्मचारियों को स्थानीय बिजली लाइनों की जानकारी कम होने के कारण खराबी दूर करने में दिक्कत आ रही है। --------- नए कनेक्शन और बिल सुधार का काम भी प्रभावित हड़ताल का असर बिजली आपूर्ति के अलावा विभागीय सेवाओं पर भी पड़ा। नए घरेलू और व्यावसायिक कनेक्शन जारी करने, कनेक्शन का लोड बढ़ाने, बिलों में त्रुटियां ठीक करने, खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत और नई लाइनें बिछाने जैसे कार्य प्रभावित हुए। कृषि ट्यूबवेल कनेक्शन से जुड़ी समस्याओं के समाधान में भी देरी हुई। वर्जन- एसई बिजली निगम भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली संबंधित समस्या नहीं आने दी जाएगी। चार एसडीओ व खुद फील्ड में उतरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ग्रेटर नोएडा: कैलाश अस्पताल में नई एमआरआई तकनीक का शुभारंभ, सांसद महेश शर्मा ने दी जानकारी

22 Oct 2026

सरकार चाहे तो रुक सकता है समानांतर बिजली संचालन का फैसला : संपत सिंह

संतकबीरनगर: पहलवान ब्रह्मानंद के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग, पत्नी ने आत्मदाह की कोशिश की

22 Oct 2026

पीलीभीत: खेत में निकला 12 फीट लंबा अजगर, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

22 Oct 2026

बस्ती: अव्यवस्थाओं के बीच हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

22 Oct 2026
विज्ञापन

देवरिया: छात्राओं को महिला सुरक्षा और मॉडल केंद्र की कार्यप्रणाली की दी जानकारी

22 Oct 2026

Video: श्रद्धा दुबे से पुलिस आयुक्त के कमरे में पूछताछ जारी, डीसीपी अर्पित विजय वर्गीय भी पहुंचे

22 Oct 2026
विज्ञापन

Video: राघवेंद्र राम बोले- जिन किसानों के पास जमीन थी, उन्होंने ही विरोध किया

22 Oct 2026

Video: प्लेटफार्म दो का रास्ता खोलने और ट्रेनों का ठहराव बहाल करने की मांग

22 Oct 2026

Video: अयोध्या कैंट पर जनसंवाद में यात्रियों ने उठाया सफाई का मुद्दा

22 Oct 2026

Video: महर्षि यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय

22 Oct 2026

बस्ती: समझौता लागू करने और मानदेय बढ़ाने की मांग

22 Oct 2026

विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए साइंस सिटी और शिक्षण संस्थान आए एक मंच पर

VIDEO: एमएलसी चुनाव का थम गया प्रचार, 12 जिलों में 412 बूथों पर वोटिंग; इन 25 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

22 Oct 2026

Video: हड़प्पा काल की मनका निर्माण तकनीक सीख रहे छात्र-छात्राएं

22 Oct 2026

Video: जल, जंगल और जमीन बचाने के मुद्दे पर एकजुट हैं किसान संगठन

22 Oct 2026

कोटकपूरा: 7 रुपये की टिकट से बिमला देवी बनीं करोड़पति

संतकबीरनगर: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला सम्मेलन में संगठन मजबूत करने पर जोर

22 Oct 2026

चंबा: चंद्रमणि कुलेठी को अंतिम विदाई देने उमड़े सैकड़ों लोग, कांग्रेस-भाजपा के नेता भी पहुंचे

22 Oct 2026

VIDEO: यमुना नदी में पड़े जाल में फंसा था अजगर, प्रतिमा विसर्जन को पहुंचे श्रद्धालुओं में मची अफरा तफरी

22 Oct 2026

VIDEO: ओपन हार्ट सर्जरी के लिए 19 मरीजों की कतार, एसएन मेडिकल कॉलेज में बढ़ा इंतजार

22 Oct 2026

VIDEO: डीएपी नहीं मिलने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन, सचिव पर पक्षपात का आरोप

22 Oct 2026

थुरल में विवाहिता की मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार; दो साल का बेटा हुआ मां से महरूम

22 Oct 2026

यूपी चुनाव के लिए BJP का मेगा प्लान! अमित शाह करेंगे संगठन के साथ मंथन

22 Oct 2026

बिलासपुर: स्वारघाट में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, दस गारंटियों को लेकर उठाए सवाल

22 Oct 2026

VIDEO: मथुरा में नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन, सुबह 8 से 10 बजे तक कार्य बहिष्कार

22 Oct 2026

एमएलसी चुनाव के लिए अलीगढ़ में पोलिंग पार्टियां रवाना

22 Oct 2026

झोटा हत्याकांड में आरोपी विपिन के घर पहुंची सीबीआई की टीम

VIDEO: शिक्षक-स्नातक चुनाव के लिए 25 पोलिंग पार्टियां रवाना, 14,776 मतदाता करेंगे मतदान

22 Oct 2026

फिरोजपुर की मंडियों में लिफ्टिंग की रफ्तार धीमी, बोरियों के ढेर से किसान परेशान

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed