Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Kaithal: Khushi excelled in dance, Monty in singing, and Muskan in solo acting at the talent search event.
{"_id":"6ab7d1aa514658d6320e4131","slug":"video-kaithal-khushi-excelled-in-dance-monty-in-singing-and-muskan-in-solo-acting-at-the-talent-search-event-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल: प्रतिभा खोज समारोह में खुशी ने नृत्य, मोंटी ने गायन और मुस्कान ने एकल अभिनय में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल: प्रतिभा खोज समारोह में खुशी ने नृत्य, मोंटी ने गायन और मुस्कान ने एकल अभिनय में मारी बाजी
कैथल। डाॅ. बीआर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में आयोजित प्रतिभा खोज समारोह के दूसरे दिन नृत्य, गायन एवं वाद्ययंत्र तथा एकल अभिनय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से मंच पर हरियाणवी, पंजाबी एवं अन्य सांस्कृतिक रंगों की मनमोहक छटा बिखेरी। नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने हरियाणवी लोकधुनों पर अपनी प्रस्तुतियां दीं, वहीं पंजाबी गीतों की जोशीली धुनों पर विद्यार्थियों ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। गायन प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने हरियाणवी लोकगीतों, पंजाबी गीतों तथा अन्य लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। नृत्य प्रतियोगिता में खुशी ने प्रथम, काजल ने द्वितीय तथा राहुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में मोंटी प्रथम, तेजवीर द्वितीय तथा खुशी तृतीय स्थान पर रही। मोनो एक्टिंग प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम, रघुवीर द्वितीय तथा अंजलि तृतीय स्थान पर रही। वाद्ययंत्र प्रतियोगिता में अभिषेक प्रथम, तेजबीर द्वितीय तथा रघुवीर तृतीय स्थान पर रहे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. मनोज कुमार भाम्भू ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व पर बहुत सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संयोजक डाॅ. अभिषेक गोयल ने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से इस प्रतिभा खोज समारोह का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में केवल अकादमिक प्रतिभा ही नहीं, बल्कि गायन, नृत्य, अभिनय, वाद्ययंत्र, साहित्य एवं कला की भी अद्भुत प्रतिभाएं छिपी होती हैं। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल की भूमिका डाॅ. मोनिका जाखड़, डाॅ. संदीपी, डाॅ. निकिता, डाॅ. सुरेंद्र, डाॅ. सुशील शर्मा, डाॅ. अमित पाहवा एवं डाॅ. मेहर सिंह ने निभाई। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का विभिन्न निर्धारित मानदंडों के आधार पर मूल्यांकन किया तथा विद्यार्थियों को उनकी प्रस्तुतियों के संबंध में उपयोगी सुझाव भी दिए। इस अवसर पर डाॅ. रूपाली एवं अंजलि ने सफल मंच संचालन किया। इस मौके पर डाॅ. सुनीता अरोड़ा, डाॅ. रोजी गुप्ता, डाॅ. जसपाल मलिक, डाॅ. सुशील शर्मा उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।