फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Taking out a procession for a friend released on bail proves costly; 6 arrested.

Kaithal News: जमानत पर छूटे दोस्त का जुलूस निकालना पड़ा महंगा, 6 गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Taking out a procession for a friend released on bail proves costly; 6 arrested.
पुलिस की ओर से जब्त की गईं गाड़ियां। प्रवक्ता - फोटो : 1
कैथल। करनाल से जमानत पर बाहर आए युवक का जुलूस निकाल रहे छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी खरक पांडवा निवासी जयप्रकाश उर्फ जेपी, सुनील, साहिल, सुमित और कैथल निवासी नमनप्रीत और बलबेहड़ा निवासी राजेश को गिरफ्तार किया। बाद में सभी आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी के अनुसार साथियों ने लौटते समय राष्ट्रीय राजमार्ग-152 की तीनों लेन में गाड़ियों से हुड़दंग मचाया। युवकों ने गाड़ियों को तेज गति और लापरवाही से चलाया। कुछ युवक गाड़ी के ऊपर सवार दिखे। इससे अन्य वाहन चालकों के साथ एंबुलेंस के आवागमन में भी बाधा उत्पन्न होने की स्थिति पैदा हो गई। राहगीरों की सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने हुड़दंग में इस्तेमाल पांच गाड़ियां भी जब्त कर ली हैं।
विज्ञापन

राहगीरों ने डायल-112 पर दी सूचना : हाईवे पर कई वाहनों के एक साथ तेज गति से चलने और शोर-शराबा करने से राहगीरों को परेशानी हुई। इस पर राहगीरों ने डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसके बाद थाना कलायत में प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस की ओर से जब्त की गईं गाड़ियां। प्रवक्ता

पुलिस की ओर से जब्त की गईं गाड़ियां। प्रवक्ता- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed