फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bhoomi Pujan and preparations begin for the 72nd Ramlila in Guhla-Cheeka.

Kaithal News: गुहला-चीका में 72वीं रामलीला के लिए भूमि पूजन, तैयारियां शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bhoomi Pujan and preparations begin for the 72nd Ramlila in Guhla-Cheeka.
प्राचीन श्री भवानी मंदिर में पूजन करते पदा​धिकारी। विज्ञ​प्ति
गुहला-चीका। प्राचीन श्री भवानी मंदिर में आदर्श नाटक क्लब की ओर से 72 वें रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन का आयोजन किया गया है, जो आगामी उत्सवों की तैयारियों की शुरुआत का प्रतीक है। आश्विन मास (नवरात्र) के नजदीक आते ही उत्तर भारत सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारंपरिक रामलीला मंचन के लिए मंच तैयार करने से पहले वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार भूमि पूजन किया गया।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और क्षेत्र के सामाजिक लोगों ने वैदिक मंत्रों के साथ भूमि पूजन किया। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन की कामना की। भूमि पूजन के दौरान नियमों के अनुसार पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने महोत्सव की तैयारियों के लिए चर्चा भी की। आदर्श नाटक क्लब के प्रधान बलबीर सैनी ने बताया कि रामलीला महोत्सव को भव्य और व्यवस्थित रूप देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मैदान में मंच, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। रामलीला महोत्सव के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन होगा। इसमें राम जन्म, सीता स्वयंवर, वनवास, लंका दहन और भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने तक की लीला श्रद्धालुओं को देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

महोत्सव के लिए क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि रामलीला महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा से भी जुड़ा है। इस मौके पर प्रधान बलबीर सैनी, राजीव शर्मा, कुलदीप माजरा, गुरबख्श सिंह, अमोलक राम शर्मा और कृष्ण धीमान मौजूद रहे।

प्राचीन श्री भवानी मंदिर में पूजन करते पदाधिकारी। विज्ञप्ति

प्राचीन श्री भवानी मंदिर में पूजन करते पदाधिकारी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed