{"_id":"6ab8155739f7b7cb200ca1b4","slug":"the-rajaund-road-will-now-be-constructed-using-tar-the-minister-has-issued-instructions-kaithal-news-c-245-1-kht1013-155669-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राजौंद की सड़क अब तारकोल से बनाई जाएगी, मंत्री ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राजौंद की सड़क अब तारकोल से बनाई जाएगी, मंत्री ने दिए निर्देश
विज्ञापन
कलायत स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में समस्याएं सुनते मंत्री गंगवा। विज्ञप्ति
राजौंद/कलायत। हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा ने शनिवार को कलायत स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में राजौंद व कलायत क्षेत्र के लोगों और पदाधिकारियों की समस्याएं सुनीं।
मंत्री रणबीर गंगवा ने राजौंदवासियों की मांग पर बड़ा निर्णय लेते हुए कहा कि राजौंद में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क अब ब्लॉक के बजाय तारकोल से बनाई जाएगी।
उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर आगामी एक सप्ताह में सड़क निर्माण का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य तेज गति से पूरा किया जाए और निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने बताया कि 10 हजार या इससे अधिक आबादी वाले गांवों को महाग्राम योजना के तहत शामिल किया गया है। प्रदेश के करीब 150 गांव इस योजना के अंतर्गत आते हैं जिनमें राजौंद भी शामिल है। महाग्राम योजना के तहत शहरों की तर्ज पर सीवरेज, पेयजल सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का कार्य किया जा रहा है।