Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
VIDEO : Former minister Savitri Jindal was chief guest at annual festival Tarang of Hindu Kanya Senior Secondary School in Kaithal
{"_id":"674affe9dbc55c3d5609d766","slug":"video-former-minister-savitri-jindal-was-chief-guest-at-annual-festival-tarang-of-hindu-kanya-senior-secondary-school-in-kaithal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कैथल में हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक उत्सव तरंग में बतौर मुख्य अतिथि रही पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कैथल में हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक उत्सव तरंग में बतौर मुख्य अतिथि रही पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल
कैथल के हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को वार्षिक उत्सव तरंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं हिसार की विधायक सावित्री जिंदल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं हिसार की विधायक सावित्री जिंदल ने कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे अनमोल धन है।
शिक्षित नागरिक समृद्ध राष्ट्र की बुनियाद होते हैं। शिक्षा की इस क्रांति की अलख जगाने के लिए स्वर्गीय ओपी जिंदल जी ने जो सपना देखा था। उसे पूरा करने के लिए यहां के सांसद नवीन जिंदल और उनका पूरा परिवार लगातार प्रयास कर रहा है। कहा कि स्व. ओपी जिंदल जी का मानना था कि यदि बेटा पढ़ता है तो एक घर विकसित होता है और यदि बेटी पढ़ती है तो कई घरों में शिक्षा की रोशनी पहुंचती है। उनके इसी सपने और संकल्प को पूरा करने के लिए नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है।
कहा कि बच्चे एक लक्ष्य निर्धारित करके उसकी प्राप्ति है तो निरंतर प्रयास करें। उन्होंने स्कूल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि 1912 में 12 छात्राओं के साथ शुरू हुआ यह स्कूल आज विशाल वट वृक्ष का रूप ले चुका है। एक हजार से अधिक बेटियों को शिक्षित बनाकर प्रबंधन ने हजारों घरों तक शिक्षा का उजाला पहुंचाया है। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुति से प्रसन्न होकर उन्हें 51 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर स्कूल की ओर से मैनेजर अर्पित चौधरी व कमलेश सिंह प्रिंसिपल ने विधायक सावित्री जिंदल का अभिनंदन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।