फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Devotees danced to the bhajans of Ganpati and Balaji.

Kaithal News: गणपति और बालाजी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Sun, 20 Sep 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 20 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the bhajans of Ganpati and Balaji.
आरती में हिस्सा लेते हुए श्रद्धालु। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्वर्ग द्वार मंदिर में बोहपति युवा मित्र मंडल की ओर से आयोजित आठवें गणपति महोत्सव के पांचवें दिन भजन संध्या हुई। विजय पांचाल एंड पार्टी के कलाकारों ने भगवान गणपति और बालाजी की महिमा से जुड़े भजन प्रस्तुत किए। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में झूमते नजर आए।
मंडल प्रधान तनिष शर्मा ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह आरती और शाम को भजन-संकीर्तन किया जा रहा है। भजन संध्या में गायक विजय पांचाल ने बालाजी की महिमा के भजन प्रस्तुत किए। अंगना में खेले हो छोटा सा बालाजी भजन पर श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद गणपति की महिमा से जुड़े भजनों की प्रस्तुति हुई। मुख्य यजमान विजय पांचाल सुनील राणा शेखर राणा और हर्ष शर्मा ने भगवान गणपति की पूजा-अर्चना की। उन्होंने सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी दिवाकर शास्त्री ने कहा कि भगवान गणपति को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता माना जाता है। उनकी आराधना से श्रद्धालुओं को सद्बुद्धि और विवेक की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. रामनिवास शर्मा ने किया। उन्होंने भी भगवान गणपति की महिमा पर आधारित भजन प्रस्तुत किया। विजय पांचाल एंड पार्टी के कलाकारों ने विभिन्न भजनों से श्रद्धालुओं को देर तक भक्तिरस में बांधे रखा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर भगवान गणपति की आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी ऋषिकेश शर्मा ताराबाई आशा वंश रहेजा विक्की धीमान कुनाल राणा विक्रांत शर्मा मुकुल राणा और माधव राणा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed