Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Sanitation workers in Jind staged a protest march for the second consecutive day on Saturday, carrying their brooms upside down
{"_id":"69ec4bc17ea2e89e4507be8c","slug":"video-sanitation-workers-in-jind-staged-a-protest-march-for-the-second-consecutive-day-on-saturday-carrying-their-brooms-upside-down-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को दूसरे दिन भी उल्टा झाड़ू लेकर रोष मार्च निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को दूसरे दिन भी उल्टा झाड़ू लेकर रोष मार्च निकला
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा से जुड़े सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले ब्लॉक कमेटी नरवाना ने शनिवार को दूसरे दिन सुबह अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने हाथों में उल्टी झाड़ू लेकर भगत सिंह चौक से नगर परिषद कार्यालय तक रोष मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
ब्लॉक प्रधान बंटी ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर यह दो दिवसीय उल्टा झाड़ू प्रदर्शन किया गया है, यदि उनकी मांगें नहीं मानी तो आंदोलन ओर तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कर्मचारी अपनी समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है।
प्रदर्शनकारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और 21 दिसंबर 2025 को जारी सरकार के फैसले को लागू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों को कार्य करते हुए 10 वर्ष से अधिक समय हो चुका है, उन्हें स्थायी किया जाए।
इसके अलावा हाल ही में दिवंगत हुए दो फायर कर्मचारियों के परिवारों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और शहीद का दर्जा देने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। इस दौरान तरसेम दरोगा, रामपाल दरोगा, संदीप, कृष्ण, राजो, रानी, मूर्ति, संतरों, सुरेश और गुलजेरी सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।