Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Preparations for the Spring Festival begin at the Government Women's College in Jind.
{"_id":"698b0415e3514a0237059079","slug":"video-preparations-for-the-spring-festival-begin-at-the-government-womens-college-in-jind-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में राजकीय महिला महाविद्यालय में वसंत उत्सव की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में राजकीय महिला महाविद्यालय में वसंत उत्सव की तैयारी शुरू
राजकीय महिला महाविद्यालय में 11 व 12 फरवरी वसंत उत्सव आयोजित होगा। लोक नृत्य एवं समूह नृत्य की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। कॉलेज की छात्राएं खाली पीरियड और अभ्यास समय में सभागार व खुले प्रांगण में नृत्य रिहर्सल करती नजर आ रही हैं।
वसंत उत्सव के तहत विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें फोक डांस सोलो व ग्रुप प्रमुख आकर्षण रहेगा। नृत्य प्रतियोगिता की तैयारी में छात्राएं हरियाणवी लोक संस्कृति, ताल और भाव-भंगिमाओं पर विशेष ध्यान दे रही हैं। विजेता छात्राओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे, जिससे छात्राओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। छात्राओं का कहना है कि वसंत उत्सव उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करता है। महाविद्यालय परिसर में इन दिनों संगीत, ताल और रंगों की खुशबू के साथ वसंत उत्सव की रौनक साफ झलक रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।