Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Police in Jind appeal to villagers and Khap panchayats to support the fight against drugs; SP states that safeguarding the future of the youth is a collective responsibility.
{"_id":"6aa13f9e614f29f51f018d6a","slug":"video-police-in-jind-appeal-to-villagers-and-khap-panchayats-to-support-the-fight-against-drugs-sp-states-that-safeguarding-the-future-of-the-youth-is-a-collective-responsibility-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में नशे के खिलाफ ग्रामीणों और खाप पंचायतों से पुलिस का साथ देने की अपील, एसपी बोले- युवाओं का भविष्य बचाना हम सभी की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में नशे के खिलाफ ग्रामीणों और खाप पंचायतों से पुलिस का साथ देने की अपील, एसपी बोले- युवाओं का भविष्य बचाना हम सभी की जिम्मेदारी
जींद। पुलिस के नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत गांव लोहचब में विशेष जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें ग्रामीणों, खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों ने नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग देने का संकल्प लिया। इसमें एसपी कुलदीप सिंह, सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार, नशा मुक्ति टीम प्रभारी नरेश कुमार शामिल हुए।
एसपी कुलदीप सिंह ने ग्रामीणों और युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ उसके परिवार तथा भविष्य को भी बर्बाद कर देता है। युवाओं को नशे से बचाना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अपने गांव को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी व्यक्ति द्वारा नशीले पदार्थों की बिक्री या सप्लाई किए जाने की जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने बताया कि किसी आपात स्थिति, अपराध, दुर्घटना अथवा तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता होने पर डायल 112 के माध्यम से पुलिस तक सूचना पहुंचाई जा सकती है।
बॉक्स
खाप पंचायतों ने दिया पुलिस को सहयोग का भरोसा
खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों ने पुलिस के नशामुक्ति अभियान की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। पंचायतें सामाजिक स्तर पर नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पुलिस के साथ मिलकर काम करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।