Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Massive fire breaks out at a clothing shop in Narwana of Jind; goods worth lakhs reduced to ashes
{"_id":"6ac87ebd910bf81b61091d0b","slug":"video-massive-fire-breaks-out-at-a-clothing-shop-in-narwana-of-jind-goods-worth-lakhs-reduced-to-ashes-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के नरवाना में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के नरवाना में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
नरवाना के अपोलो चौक स्थित बिरबल नगर की गली में एक कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, दुकान मालिक राजू शुक्रवार सुबह अपनी दुकान की सफाई करने के बाद घर लौट गया था। इसके कुछ समय बाद ही दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर आसपास के दुकानदारों ने दुकान मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद लोगों ने अपने स्तर पर बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को भी सूचना दी।
आग इतनी भीषण थी कि लोगों के प्रयासों के बावजूद उस पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की दो गाड़ियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक दुकान में रखा काफी सामान जल चुका था।
दुकानदार को हुआ लाखों रुपये का नुकसान दुकान मालिक राजू ने बताया कि वह सुबह दुकान की सफाई करके घर चला गया था। कुछ समय बाद उसे दुकान में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि दुकान में कपड़ों का लाखों रुपये का सामान रखा हुआ था, जो आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गया। इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।