{"_id":"6ac807065bc7ce0a0f00d54f","slug":"resolve-complaints-pending-for-more-than-30-days-on-priority-dc-jind-news-c-199-1-sroh1006-161748-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारण : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारण : डीसी
विज्ञापन
जींद। समाधान प्रकोष्ठ, सीएम विंडो और जनसंवाद पोर्टल पर लंबित शिकायतों के निस्तारण को लेकर डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
उन्होंने विभागवार लंबित शिकायतों की स्थिति जानी और संबंधित विभागाध्यक्षों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि सीएम विंडो और जनसंवाद पोर्टल आमजन की शिकायतों को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इन पर दर्ज शिकायतों का समय पर समाधान प्रशासन की जवाबदेही के साथ-साथ लोगों के विश्वास से भी जुड़ा है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जाए और प्रत्येक मामले की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। डॉ. वैशाली शर्मा ने विशेष रूप से 30 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 तक की कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए। संबंधित विभागाध्यक्ष ऐसी शिकायतों की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा करें और यदि किसी स्तर पर अनावश्यक देरी हो रही है तो तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने विभाग से संबंधित शिकायतों और उनके निस्तारण की स्थिति को पोर्टल पर नियमित रूप से जांचें।
लंबित मामलों की व्यक्तिगत समीक्षा कर रिपोर्ट समय पर अपडेट करवाई जाए। बैठक में एसडीएम सत्यवान सिंह मान, सीटीएम मोनिका रानी, डीआरओ राजकुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज मौजूद रहे।