फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Under-11 players will show their strength in the district level sports competition.

Jind News: जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अंडर-11 के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Fri, 09 Oct 2026 02:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Under-11 players will show their strength in the district level sports competition.
फोटो 1 नरवाना। खेल आयोजन स्थल की तैयारियों का जायजा लेते हुए नोडल अधिकारी सोमदत बेदी। संवाद
नरवाना। जिला स्तरीय स्कूली खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2026-27 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। अंडर-11 आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों के लिए आयोजित होने वाली इन प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिताएं 10 से 15 अक्टूबर तक जिले के अलग-अलग खेल मैदानों और स्कूलों में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी सोमदत्त बेदी बुधवार को आयोजन स्थल भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धरौदी पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन से जुड़े शिक्षकों और स्कूल प्रभारियों से तैयारियों की जानकारी ली। खिलाड़ियों के ठहरने, खेल मैदान, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल धरौदी के प्राचार्य सतीश ने कहा कि आयोजन को लेकर स्कूल में तैयारियां जारी हैं। खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनसे बच्चों में अनुशासन, खेल भावना और टीमवर्क की भावना विकसित होती है।
इन स्थानों पर होंगी प्रतियोगिताएं
खो-खो, कबड्डी, रस्साकशी, जिम्नास्टिक, योग, शतरंज व कैरम: लड़कों के मुकाबले 11 अक्टूबर और लड़कियों के 12 अक्टूबर को बीएसएसएस धरौदी में होंगे।
एथलेटिक्स:
लड़कों के मुकाबले 13 और लड़कियों के 14 अक्टूबर को नवदीप स्टेडियम, नरवाना में होंगे।
स्केटिंग:
दोनों वर्गों के मुकाबले 10 अक्टूबर को आईआरए इंटरनेशनल स्कूल, डूमरखा में होंगे।
कुश्ती: लड़कों के मुकाबले 13 और लड़कियों के 15 अक्टूबर को बालाजी अखाड़ा, रेलवे जंक्शन, जींद में होंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम: लड़कों की प्रतियोगिता 12 और लड़कियों की 14 अक्टूबर को जीजीएसएसएस नरवाना में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article