Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Jind: Early crops have arrived in the market; government should start procurement of paddy and pearl millet from September 20: Dushyant.
{"_id":"6aac051515c80a2a7f0175d3","slug":"video-jind-early-crops-have-arrived-in-the-market-government-should-start-procurement-of-paddy-and-pearl-millet-from-september-20-dushyant-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: अगेती फसलें मंडी में पहुंचीं, 20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू करे सरकार : दुष्यंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: अगेती फसलें मंडी में पहुंचीं, 20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू करे सरकार : दुष्यंत
जींद। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने धान और बाजरे की सरकारी खरीद निर्धारित समय से पहले शुरू करने की मांग उठाई है। वीरवार को जींद जिले के दौरे के दौरान प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि कमजोर मानसून के कारण इस बार फसलें अगेती हैं और बाजरा मंडियों में पहुंचना शुरू हो गया है। ऐसे में उन्होंने एक अक्तूबर की बजाय 20 सितंबर से धान और बाजरे की खरीद शुरू करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र, अंबाला, करनाल और यमुनानगर समेत कई जिलों के किसान जल्द खरीद शुरू करने की मांग कर रहे हैं। वहीं सरकार की ओर से धान खरीद के लिए एक अक्तूबर की तारीख तय की गई है। दुष्यंत ने कहा कि मंडियों में समय रहते खरीद, बारदाने और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित होनी चाहिए। दुष्यंत चौटाला ने जींद मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू नहीं होने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सवाल करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा होने के बावजूद यहां ओपीडी और पानी की व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई है। उन्होंने जिले के सरकारी अस्पतालों और पीएचसी-सीएचसी में चिकित्सकीय स्टाफ की कमी का भी दावा किया और कहा कि मरीजों को उपचार के लिए दूसरे जिलों का रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द ओपीडी शुरू करवाने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, पूर्व जिला प्रधान कृष्ण राठी, कर्मपाल ढुल, गुरदीप सांगवान, राजू सैन, उमेद रेढू, जयपाल मलिक, विकास जांगड़ा मौजूद रहे।
बाक्स
महंगाई और यूपीआई को लेकर भी सरकार पर हमला
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि महंगाई से आम लोग परेशान हैं और सरकार महज आयोजनों पर जोर दे रही है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस के दामों में राहत देने की मांग की। यूपीआई के संबंध में उन्होंने सरकार के नए प्रावधानों का विरोध किया और इसे आम आदमी पर अतिरिक्त बोझ बताया। हालांकि केंद्र सरकार के अनुसार यूपीआई पर उपभोक्ताओं से कोई लेनदेन शुल्क नहीं लिया जाएगा और 2 हजार रुपये तक के व्यापारिक लेनदेन पर शून्य एमडीआर लागू रहेगा।
बाक्स
उन्होंने बदहाल हुए जींद सफीदों मार्ग समेत प्रदेश की सड़कों की स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि समय रहते सड़कों की मरम्मत नहीं हुई तो धुंध के मौसम में हादसों का खतरा बढ़ सकता है। इस दौरान उन्होंने जेजेपी के बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को जींद व पिल्लूखेड़ा में भी संबोधित किया और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।