Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Jind: Accountability to be fixed at the police station level to tighten the noose on criminals.
{"_id":"6aac050dc08ccd36bd081c57","slug":"video-jind-accountability-to-be-fixed-at-the-police-station-level-to-tighten-the-noose-on-criminals-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए थाना स्तर पर तय होगी जवाबदेही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए थाना स्तर पर तय होगी जवाबदेही
जींद। पुलिस महानिरीक्षक हिसार मंडल कुलदीप यादव ने एसपी कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों के साथ क्राइम बैठक की। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नशा तस्करी, लंबित मामलों, फरार आरोपियों और स्थायी वारंटियों के साथ-साथ थाना स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। आईजी ने अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और पुलिस की कार्यप्रणाली में जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक से पहले एसपी कुलदीप सिंह ने आईजी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बैठक में डीएसपी उचाना संजय कुमार, डीएसपी सफीदों गौरव शर्मा, डीएसपी जींद ऋषभ सोढ़ी, डीएसपी मुख्यालय संदीप कुमार, डीएसपी नरवाना कमलदीप राणा समेत सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, सीआईए स्टाफ प्रभारी और एसपी कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे। आईजी ने कहा कि अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करें। अपराध होने की स्थिति में त्वरित और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि थाना स्तर पर अपराध नियंत्रण और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को फील्ड में सक्रिय रहने तथा स्थानीय सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए, ताकि आपराधिक गतिविधियों की जानकारी समय रहते मिल सके और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने महिला विरुद्ध अपराधों की समीक्षा करते हुए आईजी ने शिकायतों पर तत्काल और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
बॉक्स
फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के निर्देश
आईजी ने फरार आरोपियों, स्थायी वारंटियों और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। गंभीर और जघन्य अपराधों में शामिल आरोपियों पर विशेष निगरानी रखने तथा ऐसे मामलों की जांच समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों का किसी भी स्तर पर महिमामंडन नहीं होना चाहिए और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।