Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Jawahar Saini received a grand welcome upon becoming the BJP State Vice President; party workers felicitated him at ten locations along the route from Khatkar Toll to Saini Dharamshala.
{"_id":"6a8b049d28ec2a10140f9461","slug":"video-jawahar-saini-received-a-grand-welcome-upon-becoming-the-bjp-state-vice-president-party-workers-felicitated-him-at-ten-locations-along-the-route-from-khatkar-toll-to-saini-dharamshala-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर जवाहर सैनी का भव्य स्वागत खटकड़ टोल से सैनी धर्मशाला तक 10 स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर जवाहर सैनी का भव्य स्वागत खटकड़ टोल से सैनी धर्मशाला तक 10 स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन
जींद। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद जवाहर सैनी का रविवार को शहर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। खटकड़ टोल से लेकर सैनी धर्मशाला तक करीब 10 स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढुल और भाजपा नेता जसमेर रजाना भी उनके साथ रहे।
शहर में विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की थीं। जवाहर सैनी के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए उनका स्वागत किया। स्वागत यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह नजर आया। जवाहर सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। खटकड़ टोल से शुरू हुआ स्वागत कार्यक्रम शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए सैनी धर्मशाला पहुंचा। यहां आयोजित सम्मान समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।