Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Farmers' protest continues in Narwana, Jind, demanding faster paddy lifting and the removal of procurement limits.
{"_id":"6acf468bc99c6508150d34b5","slug":"video-farmers-protest-continues-in-narwana-jind-demanding-faster-paddy-lifting-and-the-removal-of-procurement-limits-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के नरवाना में धान के उठान में तेजी लाने और खरीद लिमिट खत्म करने की मांग, किसानों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के नरवाना में धान के उठान में तेजी लाने और खरीद लिमिट खत्म करने की मांग, किसानों का धरना जारी
नईं अनाज मेला मंडी में धान खरीद और उठान में हो रही देरी के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा मार्किट कमेटी कार्यालय के गेट पर ताला लगाकर बंद कर दिया। मास्टर बलबीर सिंह, राज्य अध्यक्ष अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के नेतृत्व में किसानों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। धरने की संयुक्त अध्यक्षता दलबीर सिंह, फूल सिंह, बलवान सिंह सहित विभिन्न किसान संगठनों के नेताओं ने की, जबकि मंच संचालन जयपाल ने किया।
किसान नेताओं ने कहा कि धान का उठान आज भी कछुए की चाल से हो रहा है, जिससे किसानों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की लूट जारी है और खर्ची-पर्ची का खेल खुलेआम चल रहा है। नेताओं ने कहा कि मंडी में आज भी तिपाई और पुराने बाटों से धान की तुलाई की जा रही है, जबकि इस तरीके को गैरकानूनी घोषित किया जा चुका है। इसकी जानकारी प्रशासन को देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।
किसान नेताओं ने पोर्टल की बाध्यता और खरीद की लिमिट खत्म करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यदि किसान की धान की फसल 2200 या 2300 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीदी जाती है तो जे-फॉर्म में भी वही भाव दर्ज होना चाहिए।
उन्होंने उठान प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग करते हुए कहा कि यही किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। नेताओं ने मार्केट कमेटी कार्यालय को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक ताला लगाकर बंद करने के संयुक्त किसान मोर्चे के कार्यक्रम को सफल बनाने वाले किसानों का आभार जताया। साथ ही आगामी आंदोलनों की तैयारी करने और सभी किसान संगठनों से एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की। धरने में जोगिंदर सिंह, गुरुदेव, सतबीर सिंह, बलवीर सिंह बेलरखा, सतबीर खरक, बलजिंद्र सिंह सत्ता सहित अनेक किसान नेता रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।