फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Don't dump sweepings behind commission agents' shops: Association.

आढ़ती दुकानों के पीछे नहीं डालें झार : एसो.

Wed, 14 Oct 2026 02:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Don't dump sweepings behind commission agents' shops: Association.
जींद। नई अनाज मंडी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और नालों को जाम होने से बचाने के लिए मार्केट कमेटी की ओर से जारी निर्देशों का दोनों आढ़ती एसोसिएशनों ने समर्थन किया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि दुकानों के पीछे सर्विस रोड पर फसल की झार और कचरा डालने से गंदगी फैलती है। इससे नालों में रुकावट आने के साथ मंडी की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित होती है। ऐसे में सभी आढ़तियों को व्यवस्था सुधारने में सहयोग करना चाहिए। मार्केट कमेटी सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी संजीव जांगड़ा ने आढ़तियों को निर्देश दिए कि वे अपनी दुकानों पर काम करने वाले मजदूरों को फसल की झार सर्विस रोड पर नहीं डालने के लिए कहें। आदेश में दुकानों के पीछे झार मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन, अनाज मंडी जींद के प्रधान दलशेर रेढू और दी न्यू फूडग्रेन डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन, नई अनाज मंडी जींद के प्रधान जगदीश भारद्वाज ने निर्देशों का समर्थन किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed