{"_id":"6acea2cb9f735d7c0e0e9fb2","slug":"government-schools-will-open-at-10-am-on-october-19-on-the-occasion-of-durga-ashtami-jind-news-c-199-1-sroh1009-162079-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दुर्गा अष्टमी पर 19 अक्तूबर को सुबह 10 बजे खुलेंगे सरकारी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दुर्गा अष्टमी पर 19 अक्तूबर को सुबह 10 बजे खुलेंगे सरकारी स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दुर्गा अष्टमी के पर्व को देखते हुए हरियाणा के विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने 19 अक्तूबर को राजकीय स्कूलों के समय में बदलाव किया है। सोमवार को जींद जिले के सरकारी स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संचालित होंगे। यह व्यवस्था केवल 19 अक्तूबर के लिए लागू रहेगी। संशोधित समय विद्यार्थियों और शिक्षकों, दोनों पर लागू होगा।
निदेशालय की ओर से जारी आदेश में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीन आने वाले विद्यालयों तक सूचना पहुंचाना सुनिश्चित करें। अधिकारियों को यह भी स्पष्ट किया गया है कि वे अपने स्तर पर स्कूलों के समय में कोई अतिरिक्त बदलाव नहीं करेंगे। आदेश का सभी सरकारी विद्यालयों में पालन करवाने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। दोहरी शिफ्ट में चलने वाले राजकीय विद्यालयों के लिए अलग व्यवस्था तय की गई है। ऐसे स्कूलों में पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। वहीं, दूसरी शिफ्ट के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दूसरी शिफ्ट सामान्य दिनों की तरह ही संचालित होगी।