{"_id":"68c278cbca051c74cb03e2ee","slug":"video-waterlogging-occurred-in-the-fields-of-seven-villages-2025-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: 24 घंटे के बाद भी ठीक नहीं हुई ढाकला माइनर, सात गांव के खेतों में हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: 24 घंटे के बाद भी ठीक नहीं हुई ढाकला माइनर, सात गांव के खेतों में हुआ जलभराव
ढाकला माइनर को टूटे हुए 24 घंटे हो चुके हैं, लेकिन अब तक इसे ठीक करने का काम शुरू नहीं किया गया है। रात भर पानी चलता रहा और खेतों में जलभराव हो गया। माइनर टूटने से आसपास के सात गांव के खेतों में जलभराव हो चुका है, जिसमें चंदौल, नीलाहेड़ी, मातनहेल सहित अन्य गांव शामिल हैं। ढाकला माइनर टूटने के कारण आसपास के गांवों की सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई। ग्रामीण कट्टों में मिट्टी भरकर टूटी माइनर को रोकने का प्रयास करते नजर आए, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई।
इस संबंध में गांव मुंडाहेडा व कोंद्रावाली के लोग तथा सभी किसान कल एसडीएम से मिले और उन्हें समस्या के बारे में अवगत कराया था। किसानों ने बताया कि ऐसे ही माइनर का पानी आता रहा तो आसपास गांव को डूबो देगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।