{"_id":"695a6f6b234e87d9cf0ab8e8","slug":"video-volunteers-were-made-aware-about-first-aid-2026-01-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: स्वयंसेवकों को प्राथमिक उपचार के बारे में किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: स्वयंसेवकों को प्राथमिक उपचार के बारे में किया गया जागरूक
पीएम श्री राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल लडायन में चल रहे सात विषय शिविर के चौथे दिन की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम और एनएसएस के लक्ष्य गीत से की गई।
कार्यक्रम में मुख्य पवन ने फर्स्ट एड सत्र के अंतर्गत स्वयं सेवकों को दुर्घटना, चोट, बेहोशी, जलने एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल सहायता प्रदान करने के व्यावहारिक तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने साइबर सिक्योरिटी सत्र में ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर अपराध, सोशल मीडिया पर सतर्कता, मजबूत पासवर्ड, डिजिटल सुरक्षा एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के बारे में स्वयंसेवकों को जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी मुकेश ने पवन का धन्यवाद किया और इन बातों को अपने जीवन में अमल करने के लिए स्वयं सेवकों को प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में सतपाल, पूनम, युवराज, अनिल , राजेश, सुनील उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।