{"_id":"6ae1a5f68f7ae45b970e4a85","slug":"video-students-from-nagla-kutani-in-badli-walk-to-school-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"बादली के नंगला-कुतानी के छात्र पैदल जाते हैं स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादली के नंगला-कुतानी के छात्र पैदल जाते हैं स्कूल
गांव नंगला-कुतानी के छात्रों को माध्यमिक शिक्षा के लिए रोजाना 3 से 4 किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। गांव में माध्यमिक स्तर के बाद स्कूल नहीं होने से छात्र ददरी तोए स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने जाते हैं। सरकारी परिवहन सुविधा न होने से छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
छात्र राहुल, दीपक और मंजीत ने बताया कि रोज पैदल चलने से स्कूल पहुंचने में देरी होती है और थकान के कारण पढ़ाई प्रभावित होती है। छात्रा सीमा ने कहा कि गर्मी और बारिश में पैदल आना-जाना बेहद मुश्किल होता है। छात्र अमित ने बताया कि बस सुविधा न होने से कई बार कक्षा छूट जाती है।
एक तरफ सरकार शिक्षा के विस्तार के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर परिवहन साधनों के अभाव में उसकी व्यवस्थाओं की पोल खुल रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द बस सुविधा शुरू करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।