{"_id":"6ae355902eded3f3d90cca03","slug":"video-karwa-chauth-festival-celebrated-with-devotion-and-joy-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया करवा चौथ का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया करवा चौथ का त्योहार
झज्जर।
करवा चौथ का त्यौहार वीरवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की।
वही शहर के श्री राम मंदिर, प्रेम मंदिर, गोपाल मंदिर, लेखराज मंदिर, दुर्गा मंदिर, मढ़ी माता मंदिर, बूढ़ा महादेव मंदिर, चौरासी घंटे वाला मंदिर, बाबा प्रसाद गिरी मंदिर सहित झज्जर के आसपास के मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सिद्ध बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर के प्रांगण में महिला संकीर्तन मंडली के तत्वावधान में चल रही दूसरी कार्तिक मास की कथा में कथा वाचक पंडित पवन कौशिक ने कहा कि पति-पत्नी जीवन रूपी गाड़ी के दो पहिए हैं। करवा चौथ का व्रत महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण होता है। भारतीय नारी महान है, जो अपने पति व बच्चों की लंबी उम्र के लिए इस व्रत को करती हैं। नारी की महानता का शास्त्रों में भी विशेष वर्णन है। कहा जाता है जिस घर व समाज में नारी का सम्मान होता हैं, वहां पर देवता निवास करते हैं। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति का प्रतीक माना गया है।
महिला समिति की प्रधान इंदू भूगड़ा और महिला श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को करवा चौथ के पावन पर्व की हार्दिक मंगलकामनाएं दीं तथा अपने पति की दीर्द्यायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि करवा चौथ के त्योहार का महिलाओं को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता हैं। सुहागिनों के लिए सबसे बड़ा त्योहार है। माता पार्वती सभी सुहागिनों के सुहाग की रक्षा करें, हर घर प्रत्येक परिवार खुशहाली से परिपूर्ण रहे। महिला संकीर्तन मंडली की रोजी नारंग, शशी बहल, इंदू भूगड़ा ने सुहागन के गले में मंगलसूत्र सजा है, मंगलसूत्र की शोभा बनाए रखना..मैया मेरी जोड़ी बनाए रखना, मेरी मांग का सिंदूर सजाए रखना.. ..भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रधान सुधांशु हंस, इंदू देवराज भूगड़ा, पंकज भारद्वाज, रमेश लखेरा, नारायणी सरदाना, शीला देवी चुघ, विशन वधवा, पूजा और कैलाश मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।