{"_id":"6a954ec4be9f900b1c0f5100","slug":"video-gold-chain-and-locket-snatched-from-a-woman-neck-in-bahadurgarh-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादरगढ़: दिन दहाड़े महिला के गले से सोने की चेन और लॉकेट झपटा, सीसीटीवी में कैद वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादरगढ़: दिन दहाड़े महिला के गले से सोने की चेन और लॉकेट झपटा, सीसीटीवी में कैद वारदात
बहादुरगढ़ के मॉडल टाउन इलाके में सोमवार सुबह बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन और लॉकेट झपटकर फरार हो गए। गली में एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी में ये वारदात कैद हो गई। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, मॉडल टाउन की गली नंबर-5, वार्ड-17 निवासी आयुषी पत्नी जितेंद्र सुबह करीब 10 बजे हाई स्कूल से अपने मकान की तरफ आ रही थीं। इसी दौरान नीले रंग की बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर गले से लॉकेट/सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। बाइक का नंबर HR-12-ए-6084 बताया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।