फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two projects approved to boost tourism in Haryana

हरियाणा में टूरिज्म को बढाने के लिए दो प्रोजेक्ट मंजूर

Fri, 23 Oct 2026 04:13 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Fri, 23 Oct 2026 04:13 PM IST
Two projects approved to boost tourism in Haryana
हिसार। सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा में टूरिज्म को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने दो महत्वपूर्ण पायलट प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। जिसमें पिंजौर में पर्यटन केंद्र 11 एकड़ में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा राइ टूरिस्ट स्पोटस एरिया में सेवन स्टार फेसिलिटी वाली इथेनिक सिटी बसाएंगे। यहां पर इंटरनेशनल कांफ्रेस, शादी समारोह आयोजित किए जा सकेंगे। इसके लिए 12 एकड़ जमीन को चिन्हित किया गया है। हिसार में जनपरिवाद समिति की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा में टूरिज्म को बढ़ाने के लिए सूरजकुंड में वार्षिक मेले के साथ दिवाली मेला भी आयोजित किया जा रहा है। 23 अक्तूबर से हमारा यह मेला शुरु होगा। राखीगढ़ी को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाने के लिए 188 करोड़ रुपये से म्यूजियम विकसित किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने पयर्टन के क्षेत्र में दो पिंजौर व राई इथेनिक सिटी के लिए सीएम से मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरु होगी। उन्होंने कहा कि राखीगढ़ी में दस हजार साल पहले हमारी सभ्यता काफी आधुनिक व विकसित है। राखीगढ़ी में स्वास्तिक का प्रमाण , मिट्टी का शिवलिंग निकला है। यह हमारी सनातन संस्कृति तथा संस्कार की जानकारी देता है। मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि हड़प्पा सभ्यता की प्रतीक राखीगढ़ी को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने के लिए आधुनिक म्यूजियम कॉम्प्लेक्स का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। इसके साथ ऑडिटोरियम का निर्माण भी किया जाएगा। जहां ऐतिहासिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। आधुनिक संग्रहालय के माध्यम से यहां प्राप्त पुरातात्विक अवशेषों और प्राचीन सभ्यता से जुड़े तथ्यों को व्यवस्थित एवं प्रभावी तरीके से प्रदर्शित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि संग्रहालय विद्यार्थियों, शोधार्थियों, इतिहासकारों और पर्यटकों के लिए ज्ञानवर्धक केंद्र के रूप में काम करेगा। राखीगढ़ी में विश्राम गृह का निर्माण कार्य भी पूरा किया जा चुका है। ---- उन्होंने कहा कि राखीगढ़ी में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और पर्यटन को प्रोत्साहन देने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार, स्वरोजगार, हस्तशिल्प और अन्य आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। म्यूजियम और ऑडिटोरियम के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरातात्विक गतिविधियां आयोजित करने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। डॉ. अरविंद शर्मा ने झज्जर में गुरुकुल निर्माण की योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस विकास परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। इस दौरान डॉ. संजय मंजुल, डॉ. अरुण मुंजाल, डॉ मनमोहन, डॉ. पंकज गोयल, एसडीएम विकास यादव, जिला पार्षद दिनेश श्योराण, डॉ अप्पू सहारण, विनीत भनवाला, सरपंच मीनाक्षी सहित अन्य पुरातात्विक वैज्ञानिक, शिक्षाविद ,गणमान्य उपस्थित रहे। -------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

शामली: शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव का मतदान शुरू, वीवी इंटर कॉलेज में ऑब्जर्वर ने परखी व्यवस्था; 300 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

23 Oct 2026

उरई: इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन, कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी

23 Oct 2026

एमएलसी चुनाव: पिछली बार डाला वोट, इस बार मतदाता सूची से नाम गायब; कई मतदाता बिना मतदान लौटे, गांव में 20 की वोट नहीं बनी

23 Oct 2026

Video: अयोध्या में आस्था और उपेक्षा का संगम, हनुमान मंदिर के द्वार पर कूड़े का ढेर

23 Oct 2026

Video: लखनऊ खंड स्नातक चुनाव में पहली बार मतदान कर उत्साहित दिखीं श्रुति, आयशा और बीनू

23 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: मैनपुरी के घिरोर में प्रत्याशी के प्रचार बोर्ड पर विवाद, शिकायत के बाद प्रशासन ने हटवाए बोर्ड

23 Oct 2026

VIDEO: फतेहपुर सीकरी में एमएलसी चुनाव की वोटिंग धीमी, सुबह 10 बजे तक स्नातक सीट पर 80 और शिक्षक सीट पर 22 वोट पड़े

23 Oct 2026
विज्ञापन

औरैया के बिधूना में सनसनीखेज वारदात, घर में चारपाई से बंधी मिली वृद्ध महिला की लाश

23 Oct 2026

गोरखपुर: मतदान केंद्र परिसर में सपा प्रत्याशी के बयान देने पर हंगामा, भाजपा समर्थकों से हुई नोकझोंक

23 Oct 2026

VIDEO: फतेहपुर सीकरी में एमएलसी चुनाव के मतदान केंद्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, सभी मान्य आईडी स्वीकार करने के निर्देश

23 Oct 2026

VIDEO: एत्मादपुर में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी, अधिकारियों ने लिया जायजा

23 Oct 2026

VIDEO: मैनपुरी में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू, 25 केंद्रों पर 14 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

23 Oct 2026

VIDEO: गोवर्धन में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू, 1300 से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

23 Oct 2026

VIDEO: क्या मुद्दा, क्या सोच...एमएलसी चुनाव के लिए शुरू हुई वोटिंग, एटा के मतदाता ये बोले

23 Oct 2026

एमपी: दमोह में देसी शराब पीने से तीन लोगों की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल रेफर; बंडा कांड के बाद भी सवाल

23 Oct 2026

लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे : डीसीपी अर्पित विजय वर्गीय ने दी आगे की कार्यवाही के बारे में जानकारी

23 Oct 2026

लखनऊ: स्नातक एमएलसी चुनाव का मतदान शुरू, तेलीबाग के सेंट फ्रांसिस मिशन स्कूल बना केंद्र

23 Oct 2026

रायबरेली: शिक्षक और स्नातक एमएलसी के लिए वोटिंग शुरू, धीमी है मतदान की रफ्तार

23 Oct 2026

कानपुर के शास्त्री नगर शिव मंदिर में चोरी, टोपी पहने चोर ने तोड़ा दानपात्र

23 Oct 2026

शिमला: संजौली में देर रात जमकर हंगामा, पुलिस की गाड़ी रोकने पर भिड़े युवक; मारपीट तक पहुंचा मामला

23 Oct 2026

अबोहर में मारे गए अजय कुमार की मां और बहन विधानसभा सदन के बाहर धरने पर बैठीं

बुजुर्गों की जुबानी, कुल्लू दशहरा की कहानी: कभी घर से राशन और बिस्तर लेकर आते थे देव समाज के लोग

23 Oct 2026

शुक्रवार सुबह माता चिंतपूर्णी को लगाया गया भोग, सुबह की आरती और कंजक पूजन के करें दर्शन

23 Oct 2026

लखनऊ: शहर में लगा विवादित पोस्टर, अखिलेश यादव पर साधा गया निशाना

23 Oct 2026

कुल्लू: सलमान अली के गीतों पर झूमे दर्शक, विक्की राजटा ने पहाड़ी गीतों से बांधा समां

23 Oct 2026

राजस्थान में गर्मी के बीच बदलेगा मौसम, 24 अक्टूबर से बारिश और ओलों का अलर्ट

23 Oct 2026

बाराबंकी: शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव का मतदान शुरू

23 Oct 2026

लखनऊ: विधान परिषद चुनावों के लिए लखनऊ में बने केंद्रों पर मतदान हुआ शुरू

23 Oct 2026

VIDEO: एमएलसी चुनाव: मतदान हुआ शुरू, 2.30 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला

23 Oct 2026

VIDEO: एमएलसी स्नातक चुनाव के लिए मतदान शुरू, मांट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

23 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed