Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Strike continues in Hansi for 35 days; 'Mahapanchayat' to be held tomorrow at 11 AM.
{"_id":"6aa1291a0eb71c9eee007307","slug":"video-strike-continues-in-hansi-for-35-days-mahapanchayat-to-be-held-tomorrow-at-11-am-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में 35 दिनों से हड़ताल जारी, कल 11 बजे होगी महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में 35 दिनों से हड़ताल जारी, कल 11 बजे होगी महापंचायत
हांसी में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल 35वें दिन भी जारी है। पुलिस द्वारा 18 सफाई कर्मचारियों को गिरफ्तार करने से कर्मचारियों में काफी रोष है। इसलिए आज से पक्का मोर्चा शुरू कर कर दिया।
कल कर्मचारियों को कोर्ट से जमानत नहीं मिल सकी। अब वीरवार को एक बार फिर कर्मचारियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं 11 सफाई कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी ज्वाइन करने की बात को कर्मचारी नेताओं ने सिरे से खारिज कर दिया है।
कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि सरकार उनके आंदोलन को कमजोर करने के लिए झूठी खबरें फैला रही है। उनका कहना है कि अभी तक किसी भी कर्मचारी ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों को लेकर सरकार की ओर से लिखित आदेश जारी नहीं होता, तब तक हड़ताल खत्म नहीं होगी।
नीलम सफाई कर्मचारी ने कहा कि आंदोलन को और मजबूत करते हुए कर्मचारियों ने आज से पक्का मोर्चा लगा दिया है। धरना स्थल पर कर्मचारियों के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई है। कर्मचारियों का कहना है कि अब वे दिन-रात धरने पर ही रहेंगे और कोई भी कर्मचारी घर नहीं जाएगा। वहीं आंदोलन को किसानों का भी समर्थन मिला है।
किसान नेता धर्मपाल बड़ाला ने सरकार पर कर्मचारियों के साथ ज्यादती करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगें जायज हैं और किसान यूनियन पूरी तरह उनके साथ खड़ी है।
धर्मपाल बड़ाला ने कहा कि गिरफ्तारियों से कर्मचारी पीछे हटने वाले नहीं हैं। जहां भी किसान यूनियन के साथ की जरूरत होगी, वहां संगठन कर्मचारियों के समर्थन में खड़ा रहेगा।
अब देखना होगा कि 35 दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल और पक्के मोर्चे के बाद सरकार और कर्मचारियों के बीच गतिरोध कब खत्म होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।