{"_id":"6880a9a2315a84fb210de015","slug":"video-solution-camp-organized-for-electricity-bill-2025-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: बिजली बिल को लेकर समाधान शिविर का आयोजन, सुनी गई लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: बिजली बिल को लेकर समाधान शिविर का आयोजन, सुनी गई लोगों की समस्याएं
गांव कैमरी निवासी विरेंद्र को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने 47 लाख रुपये का बिजली बिल भेज दिया। जब विरेंद्र ने इसकी शिकायत की तो बिजली निगम ने तीन हजार रुपये का बिल बनाकर उसे दुरुस्त किया। अब दोबारा से उसे 48 हजार रुपये का बिजली बिल थमा दिया गया है। निगम के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। समाधान शिविर में आई इस शिकायत पर एमडी अशोक गर्ग ने पूछा कि ऐसा क्यों हुआ इसकी रिपोर्ट मुझे भेजो।
इस समस्या का समाधान24 घंटे में कर उपभोक्ता को सही बिल दो। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से बुधवार को शिव कॉलोनी के सामुदायिक केंद्र में समाधान शिविर लगाया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए एमडी अशोक गर्ग ने उपभोक्ताओं की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों को हल करने के लिए निगम की ओर से हर सप्ताह इस तरह से समाधान शिविर लगाए जाएंगे। समाधान शिविर में कुल 50 शिकायतें पहुंची। एमडी अशोक गर्ग ने कहा कि छोटी शिकायतों का समाधान 15 दिन में कर दिया जाएगा। बिजली लाइन शिफ्टिंग का काम तीन महीने में पूरा कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।