फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Student leaders raise their voices against lifelong expulsion, seven-day ultimatum

Hisar News: आजीवन निष्कासन के खिलाफ छात्र नेताओं की आवाज बुलंद, सात दिन का अल्टीमेटम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Student leaders raise their voices against lifelong expulsion, seven-day ultimatum
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में छात्र नेताओं के आजीवन निष्कासन का मामला एक बार फिर चर्चा में है। बुधवार को जीजेयू संयुक्त छात्र मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त कुलपति डॉ. विजय कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर निष्कासन वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी का अधिकार है। छात्र हितों से जुड़े मुद्दे उठाने पर आजीवन निष्कासन उचित नहीं है। विश्वविद्यालय प्रशासन को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए और समस्याओं का समाधान संवाद के जरिए करना चाहिए।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. विजय कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को सात दिन के भीतर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मामले पर दोबारा संज्ञान लिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद छात्रों ने समाधान की उम्मीद जताई। निष्कासित छात्र नेता अज्जू घणघस ने भी कुलपति के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने विश्वविद्यालय में दोबारा प्रवेश देने और निष्कासन वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने कहा कि यदि तय समय में मामले का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्र समस्याओं का लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से समाधान करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में एनएसयूआई, डास्फी, इनसो, पीएसएफ, एवीएमए और डीएससी समेत विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

---
छात्रहित के मुद्दों को लेकर कुलपति से मिला एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल
गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की एनएसयूआई टीम ने बुधवार को कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार संभालने पर प्रो. विजय कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई दी और छात्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। टीम ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक जरूरतों, छात्र सुविधाओं और बेहतर शैक्षणिक वातावरण से संबंधित विषय कुलपति के समक्ष रखे। प्रतिनिधिमंडल ने छात्रहित में सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई। एनएसयूआई पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन विद्यार्थियों की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय अध्यक्ष विकास बनभौरी, भागी राणा, भुप्पी सहारण, अंकित बिश्नोई, राहुल मंगल, नवीन, सैमी, परमीत और आयुष लाठर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed