{"_id":"6a8979c2a59c4451a502b0e7","slug":"video-sanitation-workers-strike-in-hansi-continues-for-the-17th-day-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में सफाई कर्मचारियों की 17वें दिन भी जारी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में सफाई कर्मचारियों की 17वें दिन भी जारी हड़ताल
हांसी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 17वें दिन भी जारी रही। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर प्रदेशभर के सफाई कर्मचारी अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लागू करवाने और सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। वही आप जिला प्रधान राजेंद्र सोरखी ने भी समर्थन दिया।
सफाई कर्मचारियों के समर्थन में आम आदमी पार्टी के हांसी जिला प्रधान राजेंद्र सोरखी भी पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी पूरे शहर का कचरा उठाते हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही।
आपको बता दे कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, जोखिम भत्ता देना तथा दमकल और सीवर कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है। हड़ताल के चलते शहरों में सफाई व्यवस्था प्रभावित है और सड़कों, डस्टबीन व डंपिंग प्वाइंट के आसपास कचरे के ढेर लगे हुए हैं।
जिला प्रधान बलजीत ने कहा कि 6 अगस्त से शुरू हुई हड़ताल को आज 17 दिन हो चुके हैं। प्रदेशभर में हजारों कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। उन्होंने दावा किया कि हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है और प्रदेश में करीब 10 हजार टन कूड़ा जमा हो गया है।
वहीं राजेंद्र सोरखी ने कहा कि आम आदमी पार्टी सफाई कर्मचारियों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर 17 सूत्रीय मांगों को मानकर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।