Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Public in Hansi faces hardship due to a strike by electricity department employees; Aam Aadmi Party extends its support; employees declare they will not back down until their demands are met.
{"_id":"6adb39df67094ecf200a5017","slug":"video-public-in-hansi-faces-hardship-due-to-a-strike-by-electricity-department-employees-aam-aadmi-party-extends-its-support-employees-declare-they-will-not-back-down-until-their-demands-are-met-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से जनता परेशान, आम आदमी पार्टी ने किया समर्थन, कर्मचारियों का ऐलान- मांगें पूरी होने तक पीछे नहीं हटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से जनता परेशान, आम आदमी पार्टी ने किया समर्थन, कर्मचारियों का ऐलान- मांगें पूरी होने तक पीछे नहीं हटेंगे
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के बीच बिजली संकट से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों के रोजमर्रा के कामकाज, पानी की सप्लाई और अन्य जरूरी सेवाओं पर असर पड़ रहा है। वही आप पार्टी का समर्थन मिला है।
वहीं हड़ताल के बीच बिजली कर्मचारियों को किसान यूनियन का समर्थन भी मिला है। आप जिला प्रधान राजेंद्र सोरखी ने कर्मचारियों के साथ खड़े होने की बात कहते हुए सरकार से उनकी मांगों को मानने की अपील की है। आप जिला प्रधान राजेंद्र सोरखी ने कहा कि हम बिजली कर्मचारियों के साथ हैं।
आप जिला प्रधान राजेंद्र सोरखी ने कहा कि बिजली कर्मचारियों की मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। यूनियन ने बिजली विभाग के निजीकरण का विरोध करते हुए कहा कि बिजली विभाग का निजीकरण नहीं होने दिया जाएगा और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए उनका साथ दिया जाएगा।
बिजली कर्मचारी नेता सुरेंद्र हुड्डा बोले कि बिजली विभाग के निजीकरण का करेंगे विरोध, कर्मचारियों के समर्थन से पीछे नहीं हटेंगे। बिजली नेता सुरेंद्र हुड्डा ने बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल को समर्थन देते हुए कहा कि बिजली विभाग के निजीकरण का विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली कर्मचारियों की मांगों को सरकार को मानना चाहिए। निजीकरण के मुद्दे पर वे पीछे नहीं हटेंगे और कर्मचारियों के साथ खड़े रहेंगे।
एक तरफ बिजली आपूर्ति बाधित होने से जनता परेशान है, तो दूसरी तरफ कर्मचारियों को विभिन्न संगठनों का समर्थन मिलने से हड़ताल को लेकर आंदोलन तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। अब देखना होगा कि सरकार और बिजली कर्मचारियों के बीच बातचीत से कोई समाधान निकलता है या नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।