Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Colony residents arrived to stage a protest in front of the electricity department staff.
{"_id":"6adb3a70a96b08b16c0621d2","slug":"video-colony-residents-arrived-to-stage-a-protest-in-front-of-the-electricity-department-staff-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मियों के सामने प्रदर्शन करते हुए पहुंचे कॉलोनीवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मियों के सामने प्रदर्शन करते हुए पहुंचे कॉलोनीवासी
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कर्मियों की हड़ताल के चलते बिजली गुल होने से नाराज उपभोक्ता बिजली निगम मुख्यालय पर पहुंच कर कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। काफी देर तक दोनों ओर से नारेबाजी हुई। बिजली कर्मचारियों ने कहा कि भाजपा ने षडयंत्र के तहत अपने कुछ लोगों को भेज कर माहौल खराब करने का प्रयास किया।
बिजली कर्मियों की हड़ताल के चलते अर्बन एस्टेट टू, एससी कालोनी, डीसी कॉलोनी, गोविंद नगर,विद्युत नगर,हाउसिंग बोर्ड, मॉडल टाउन सहित कई एरिया में वीरवार दोपहर से बिजली ठप है। जिसके चलते रात भर लोग सो नहीं सके। सुबह बिजली आपूर्ति के चलते पानी की आपूर्ति भी बाधित रही। लोगों की दिनचर्या बुरी तरह से प्रभावित होने पर शुक्रवार दोपहर के समय प्रदर्शन करते हुए डीएचबीवीएन के गेट नंबर 4 पर पहुंचे। बिजली कर्मियों के धरना स्थल के करीब पहुंचते ही इन लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इन लोगों की अगुवाई करने वालों में पार्षद संजय डालमिया भी शामिल थे।
मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।