Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi: Traders express outrage over power crisis; say business affected during Diwali
{"_id":"6adb7e9d571d2bb81a0129a6","slug":"video-hansi-traders-express-outrage-over-power-crisis-say-business-affected-during-diwali-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी: बिजली संकट पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा, बोले- दीपावली पर कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: बिजली संकट पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा, बोले- दीपावली पर कारोबार प्रभावित
हांसी। शहर में बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान व्यापारियों ने शुक्रवार को रोष प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि दीपावली का त्योहार नजदीक है और बाजारों में कामकाज जोरों पर होना चाहिए, लेकिन बिजली नहीं आने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। इससे दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी मिथुन बंसल ने कहा कि दीपावली के सीजन में बिजली आपूर्ति बाधित होने से व्यापारियों का काम प्रभावित हो रहा है। यह समय कारोबार के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन बिजली नहीं होने के कारण दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
वहीं, सदर बाजार के व्यापारी देवेंद्र मेहता ने कहा कि बिजली संकट का जल्द समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि आम जनता और व्यापारियों को बिजली के बिना परेशान होना पड़ रहा है। यदि यही स्थिति रही तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान व्यापारी रामवतार बंसल ने कहा कि जब आम जनता की बिजली काटी जा रही है और लोग परेशानी झेल रहे हैं, तो मंत्री-विधायकों के साथ एसपी और डीसी की बिजली भी काटकर देखी जाए, ताकि उन्हें भी आम लोगों की परेशानी का एहसास हो। व्यापारियों ने बिजली विभाग और सरकार से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सुचारू करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।