{"_id":"6abc11ef4a9dba04b505beaa","slug":"cash-and-jewelry-stolen-from-house-suspect-caught-on-cctv-some-jewelry-recovered-from-womens-gathering-investigation-reaches-goldsmith-in-bahbalpur-hisar-news-c-21-hsr1005-962144-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मकान से नकदी-गहने चोरी, सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध, महिला चौपाल से मिले कुछ आभूषण, बहबलपुर के सुनार तक पहुंची जांच की आंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मकान से नकदी-गहने चोरी, सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध, महिला चौपाल से मिले कुछ आभूषण, बहबलपुर के सुनार तक पहुंची जांच की आंच
Wed, 30 Sep 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
घिराय। सुलखनी गांव में बंद मकान से चोर सोमवार रात 11:08 बजे से 12 बजे के बीच करीब 40 हजार रुपये व सोने-चांदी के आभूषण ले गए। वारदात की सूचना पर पुलिस ने गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। परिवार के लोगों ने उसकी पहचान गांव के ही एक युवक के रूप में की।
परिवार के अनुसार संदिग्ध युवक करीब 52 मिनट तक मकान के आसपास दिखाई दिया। उस समय घर बंद था और परिवार के लोग वहां मौजूद नहीं थे। जांच अधिकारी कर्मजीत सिंह ने बताया ने मकान मालिक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कपास चुगाई के लिए राजस्थान गया था परिवार
बताया जा रहा है कि परिवार का एक सदस्य कपास चुगाई के लिए राजस्थान गया हुआ था। इसी दौरान मकान बंद था। चोरों ने ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी समेत घर में रखा सामान खंगाला। चोरी का पता चलने पर परिवार ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
महिला चौपाल से मिले कुछ आभूषण
परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, संदिग्ध युवक के संबंध में जानकारी सामने आने के बाद कुछ आभूषण गांव की महिला चौपाल में छिपाकर रखे होने की बात सामने आई। बाद में वहां से कुछ आभूषण मिलने की जानकारी मिली। परिवार द्वारा उनकी पहचान किए जाने की बात भी सामने आई है। घर से करीब 40 हजार रुपये, सोने का ताबीज, दो तोले का मंगलसूत्र, कानों की बालियां और चांदी की तीन पाजेब चोरी होने की जानकारी है।
बहबलपुर के सुनार को गहने बेचे
जांच में सामने आया कि चोरी किए कुछ आभूषण निकटवर्ती गांव बहबलपुर के एक सुनार को बेचने की बात कही जा रही है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर सकती है। सीसीटीवी फुटेज, महिला चौपाल से मिले आभूषण और बहबलपुर के सुनार से जुड़ी जानकारी को जांच में शामिल किया गया है। ग्रामीणो से मिली जानकारी के अनुसार संदिग्ध युवक नशे का आदी है।