Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
procession was taken out in Agroha, Hisar, to mark the installation of the idol in the temple
{"_id":"695a36416ab38b59e10f8d6e","slug":"video-procession-was-taken-out-in-agroha-hisar-to-mark-the-installation-of-the-idol-in-the-temple-2026-01-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार के अग्रोहा में मंदिर में मूर्ति स्थापना के उपलक्ष में निकली शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार के अग्रोहा में मंदिर में मूर्ति स्थापना के उपलक्ष में निकली शोभा यात्रा
श्यामसुख गांव में शनिदेव जयंती व मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य पर गांव में रविवार को ट्रेक्टर ट्राली व डीजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा का शुभारम्भ शनिदेव मंदिर के पुजारी राकेश गहलोत ने सवा ग्यारह बजे विधि विधान के साथ किया। शोभा यात्रा शनिदेव मंदिर से लेकर गांव के मुख्य चौक से होते हुए गांव के चारो ओर परिक्रमा लगाते हुए शाम को वापिस शनिदेव मंदिर पर पहुंची।
इस दौरान शोभा यात्रा में कलाकारों ने हनुमान, राधा कृष्ण, शिव भोले नाथ आदि की सुन्दर सुन्दर झांकियां प्रस्तुति की। इस मौके पर ग्रामीणों ने शोभा यात्रा एवं सुन्दर झांकियों का जगह जगह फूलों की वर्षा से स्वागत किया। शनिदेव सवा समिति के सदस्य मुकेश डूडी, अभे सिंह सेनीवाल आदि ने बताया की शनि देवी व बाबा भैरव नाथ की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य पर सोमवार को विशाल मेला व भंडारा और जागरण का आयोजन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।