{"_id":"6aa6f0884d7351535b081ab7","slug":"fire-breaks-out-at-a-hardware-store-in-khanda-khedi-goods-worth-lakhs-destroyed-hisar-news-c-21-hsr1005-950981-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: खांडा खेड़ी में हार्डवेयर स्टोर में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: खांडा खेड़ी में हार्डवेयर स्टोर में लगी आग, सामान जला
Mon, 14 Sep 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
बास। उपमंडल के गांव खांडा खेड़ी में शनिवार रात जींद-भिवानी हाईवे पर बस स्टैंड के पास स्थित बालाजी हार्डवेयर व सेनेटरी की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान मालिक का दावा है हादसे से उन्हे करीब 50 से 60 लाख रुपये के नुकसान हुआ है।
सूचना पर नारनौंद और बास से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखा हार्डवेयर, सेनेटरी और अन्य सामान जलकर राख हो चुका था।
दुकान मालिक सतीश शर्मा को आसपास के दुकानदारों ने रात करीब 10:30 बजे दुकान में आग लगने की सूचना दी। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को जानकारी दी। दुकान से धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के दुकानदार और ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। दुकानदार राज सिंह, बबलू और विनोद समेत अन्य लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
कुछ ही देर में आग ने पूरी दुकान को घेर लिया। दमकल कर्मचारियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सतीश शर्मा पिछले करीब छह वर्षों से इसी स्थान पर दुकान चला रहे थे।
सतीश के भाई बलजीत ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। परिवार ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे करवाकर उचित आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। पुलिस और संबंधित विभाग आग के कारणों की जांच कर रहे हैं।