{"_id":"6aa6f0db92aa2ef1800dbe0a","slug":"travelers-at-majra-pyau-will-have-access-to-toilet-and-drinking-water-facilities-hisar-news-c-21-hsr1005-950910-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: माजरा प्याऊ पर यात्रियों को मिलेगी शौचालय और पेयजल की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: माजरा प्याऊ पर यात्रियों को मिलेगी शौचालय और पेयजल की सुविधा
Mon, 14 Sep 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
नारनौंद। हांसी-जींद रोड स्थित माजरा प्याऊ के मुख्य चौक पर अब यात्रियों को शौचालय और पेयजल की सुविधा मिलेगी। विधायक जस्सी पेटवाड़ ने रविवार को विधायक निधि से 4.90 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पुरुष एवं महिला शौचालय और पेयजल के मुख्य टैंक की नींव रखी।
यह चौक आसपास के 6-7 गांवों के लोगों के लिए प्रमुख आवागमन केंद्र होने के साथ बस अड्डे के रूप में भी इस्तेमाल होता है। मोठ करनैल, मोठ रांगड़ान, लोहारी राघो, गढ़ी अजिमा, ढाणी कुम्हाराण और माजरा समेत आसपास के गांवों के ग्रामीण रोजाना यहां से गुजरते हैं। शौचालय और पीने के पानी की सुविधा नहीं होने के कारण विशेषकर महिलाओं और यात्रियों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विधायक ने कहा कि विकास का मतलब केवल बड़ी परियोजनाओं का निर्माण नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने वाली सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है। जनता ने उन्हें उम्मीदों के साथ विधानसभा में भेजा है और उनका प्रयास है कि विकास का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सड़क, नाली और बड़े भवनों के निर्माण के साथ राहगीरों के लिए स्वच्छ पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी जरूरी हैं। माजरा प्याऊ पर रोजाना सैकड़ों लोग रुकते और गुजरते हैं, इसलिए यहां इन सुविधाओं की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।