{"_id":"6aa6f00dada74172e408aec4","slug":"government-should-hold-student-union-elections-in-haryana-vats-hisar-news-c-21-1-hsr1041-950807-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में छात्र संघ चुनाव कराए सरकार : वत्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में छात्र संघ चुनाव कराए सरकार : वत्स
विज्ञापन
हांसी में पत्रकारों से बातचीत करते बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स। संवाद
हांसी। बादली (झज्जर) से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि युवाओं को राजनीति में आगे आने का अवसर मिलना चाहिए। हरियाणा में भी छात्र संघ चुनाव कराए जाने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को हार का डर है जबकि छात्र राजनीति से ही अच्छे नेता तैयार होते हैं।
रविवार को शहर के एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत में दिल्ली चुनाव को लेकर वत्स ने कहा कि कांग्रेस समर्थित पैनल के चारों उम्मीदवार मैदान में हैं और उन्हें अच्छे परिणाम की उम्मीद है। अभय चौटाला के खाप संबंधी बयान पर उन्होंने कहा कि उन्हें मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। अभय का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। वह कब क्या बोल दे किसके बारे में यह पता नहीं है।
वत्स ने चौधरी देवीलाल को महान किसान नेता बताते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद वरिष्ठ नेताओं के प्रति सम्मानजनक भाषा का प्रयोग होना चाहिए। जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा के कांग्रेस को मुद्दाविहीन बताए जाने पर पलटवार करते हुए वत्स ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोल रही है तो सरकार बताए कि प्रदेश में अपराध, फिरौती और भ्रष्टाचार नहीं हो रहा।
विज्ञापन
वत्स ने सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार, अवैध कॉलोनियों और कब्जों का मुद्दा भी उठाया। सफाई कर्मचारियों की मांगों पर उन्होंने कहा कि सरकार पहले विरोध करती है और बाद में मांगें मान लेती है। उन्होंने कर्मचारियों को पक्का करने, हरियाणा पुलिस को पंजाब के बराबर वेतन और अग्निवीरों को पक्का करने के वादे पूरे न होने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी युवाओं, किसानों और मजदूरों के मुद्दे उठाती रहेगी।
इस दौरान कांग्रेस नेता अन्नू भारद्वाज, संदीप कस्वा, विकास नुनाच, शिव भारद्वाज, सुरेंद्र लंबोड, राजपाल लंबोड, विजय शर्मा ,गौरव सैनी और जतिन पानू मौजूद रहे।
गुरुग्राम में मंदिर-गोशाला तोड़े जाने के मुद्दे पर सरकार को घेरा
गुरुग्राम में मंदिर और गोशाला तोड़े जाने के मामले में उन्होंने आरोप लगाया कि रात के अंधेरे में दोनों को तोड़कर मलबा हटा दिया गया। सरकार खुद को सनातनी बताती है लेकिन मंदिर-गोशाला तोड़े जा रहे हैं। उन्होंने मामले को लेकर होने वाली महापंचायत का समर्थन करने की बात कही।