{"_id":"6aa6f01edbd21fa5420dba87","slug":"stoppage-approved-for-four-trains-facility-to-begin-today-hisar-news-c-21-1-hsr1041-950810-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चार ट्रेनों का ठहराव मंजूर, सुविधा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चार ट्रेनों का ठहराव मंजूर, सुविधा आज से
Mon, 14 Sep 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
हांसी। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। हांसी रेलवे स्टेशन पर चार महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी मिल गई है। इन ट्रेनों का ठहराव अलग-अलग तिथियों से प्रभावी होगा। सुविधा का शुभारंभ 14 सितंबर को शाम 6:30 बजे हांसी रेलवे स्टेशन पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा और विधायक विनोद भयाना करेंगे।
उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार, हांसी स्टेशन पर 14619/14620 फिरोजपुर-आगरा कैंट एक्सप्रेस और 14717/14718 बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस का ठहराव निर्धारित किया गया है। ट्रेन नंबर 14620 फिरोजपुर-आगरा कैंट एक्सप्रेस का ठहराव 14 सितंबर 2026 से, जबकि 14619 आगरा कैंट-फिरोजपुर एक्सप्रेस का ठहराव 19 सितंबर 2026 से प्रभावी होगा।
इसी तरह 14717 बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस 15 सितंबर और 14718 हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस 16 सितंबर 2026 से हांसी स्टेशन पर रुकेगी। विधायक ने बताया कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से इन ट्रेनों के हांसी में ठहराव की मांग कर रहे थे। मांग को रेलवे के उच्चाधिकारियों के समक्ष उठाया गया, जिसके बाद यह सुविधा स्वीकृत हुई।
विज्ञापन
इन ट्रेनों के ठहराव से हांसी और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को हिसार, भिवानी, बीकानेर, हरिद्वार, फिरोजपुर और आगरा कैंट समेत कई प्रमुख शहरों के लिए बेहतर रेल सुविधा मिलेगी।