फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Olympian DSP Jaibhagwan has received a notice from the Siwani court regarding a complaint of assault.

मारपीट की शिकायत पर ओलंपियन डीएसपी जयभगवान को सिवानी अदालत का नोटिस मिला

Wed, 23 Sep 2026 04:37 PM IST
Naveen Naveen
Updated Wed, 23 Sep 2026 04:37 PM IST
Olympian DSP Jaibhagwan has received a notice from the Siwani court regarding a complaint of assault.
सिवानी की अदालत ने अस्पताल कर्मचारी से कथित मारपीट के मामले में ओलंपियन मुक्केबाज एवं डीएसपी जयभगवान को नोटिस जारी किया है। शिकायतकर्ता नव रतन ने आरोप लगाया है कि 6 मई, 2025 को सिवानी के श्रीकृष्ण प्रणामी अस्पताल में वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद उसके साथ मारपीट की गई। अदालत ने मामले की परिस्थितियों पर भिवानी के पुलिस अधीक्षक से भी रिपोर्ट तलब की है। शिकायतकर्ता के अधिवकता जिले सिंह कांटीवाल ने बताया कि एसडीजेएम धर्मपाल की अदालत में शिकायतकर्ता नव रतन और गवाह संजय ने प्रारंभिक साक्ष्य दर्ज कराए। इसके बाद शिकायतकर्ता ने अपना प्रारंभिक साक्ष्य बंद कर दिया। अदालत ने सार्वजनिक सेवक के खिलाफ शिकायत होने के कारण संबंधित प्रावधानों के तहत प्रस्तावित आरोपी को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया है। शिकायत के अनुसार, नव रतन 6 मई, 2025 को अस्पताल में ड्यूटी पर था। वहां तत्कालीन डीएसपी जयभगवान का वाहन उस स्थान पर खड़ा था, जहां पानी का टैंकर खड़ा किया जाना था। अस्पताल प्रबंधन के कहने पर शिकायतकर्ता ने सुरक्षा कर्मी से वाहन चालक को वाहन हटाने की सूचना देने को कहा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जयभगवान अस्पताल परिसर में पहुंचे और वाहन हटाने को कहे जाने पर नाराज हो गए। आरोप है कि उन्होंने नव रतन को बाहर खींचकर लात-घूंसों से मारपीट की और धमकी दी। शिकायत के मुताबिक, अस्पताल प्रबंधक ने बीच-बचाव करते हुए मारपीट पर सवाल किया तो जयभगवान ने खुद को सिवानी का डीएसपी बताया। नव रतन ने आरोप लगाया कि बाद में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया और जयभगवान ने कथित तौर पर माफी मांगते हुए गलती होने की बात कही। शिकायत के अनुसार, घटना के अगले दिन 7 मई को सिवानी थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल में उपचार के बावजूद उसके भर्ती होने और उपचार संबंधी रिकॉर्ड ठीक से दर्ज नहीं किए गए। उसका आरोप है कि बाद में पुलिस ने मामले में रद्दीकरण रिपोर्ट पेश कर दी और जांच प्रभावित होने की आशंका जताई, क्योंकि आरोपी स्वयं पुलिस अधिकारी थे। शिकायत में यह भी कहा गया है कि घटना की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध थी और जांच अधिकारी को दी गई थी। नव रतन ने पुलिस की रद्दीकरण रिपोर्ट खारिज करने तथा बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत जयभगवान को तलब करने की मांग की है। अदालत ने मामले में प्रस्तावित आरोपी को नोटिस जारी करने के साथ भिवानी एसपी से घटना की रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 14 अक्तूबर को होगी। इस दिन प्रस्तावित आरोपी की उपस्थिति और एसपी की रिपोर्ट पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

यूपी में 60 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जेडीयू, प्रवक्ता कुंवर अजय सिंह ने बताई रणनीति

23 Sep 2026

अमृतसर के पत्ती बग्गे वाली इलाके में कासो, 13 पर कार्रवाई, दो एनडीपीएस केस दर्ज

23 Sep 2026

कानपुर: किदवई नगर 40 दुकान बाजार में जलभराव, सड़कों पर उफना सीवर का गंदा पानी

23 Sep 2026

कानपुर: वार्ड-66 में लबालब जलभराव से भड़का गुस्सा, सड़क पर ही धरने पर बैठे उपेंद्र तिवारी

23 Sep 2026

लखनऊ में गणपति विसर्जन के दौरान सई नदी में डूबे तीन दोस्त, धीरज-हरी प्रसाद के शव मिले; तीसरे की तलाश जारी

23 Sep 2026
विज्ञापन

एलएनआईपीई में छात्रों का हंगामा: प्रशासनिक भवन के गेट पर लेटे, तीन घंटे अंदर रहीं कुलगुरु; भूख हड़ताल शुरू

23 Sep 2026

Rajasthan Weather: मानसून की विदाई के साथ लौटी गर्मी, जैसलमेर में 41.5° पहुंचा पारा

23 Sep 2026
विज्ञापन

ईरान-अमेरिका तनाव से लगातार बढ़ रहे कच्चे माल के दाम, पीएनजी, सभी तरह के केमिकल हुए महंगे

23 Sep 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें | Uttar Pradesh Breaking News | UP Bulletin | | UP Latest | Amar Ujala

23 Sep 2026

शराब दुकान के विरोध में उतरीं महिलाएं: लाड़ली बहना योजना की राशि लेने से भी इनकार, बोलीं- परिवार हो रहे बर्बाद

23 Sep 2026

बहराइच में पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल

23 Sep 2026

लखनऊ में आयुर्वेद विषय पर बाइक रैली आयोजित, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिखाई झंडी

23 Sep 2026

मोगा की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने गांव मंगेवाला में किया डोर-टू-डोर मुहिम का आगाज

फरीदाबाद: एनचएआई ने पुलिस बल के साथ सोतई में सड़क निर्माण शुरू किया

23 Sep 2026

Jaipur: पंचायती राज चुनाव के आरक्षण की लॉटरी आज, जिला परिषद से पंचायत समिति तक तस्वीर होगी साफ

23 Sep 2026

कांगड़ा: धर्मशाला गणेश महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु, डी.के. भरमौरी, राज जैरी और जाल्पा भजन मंडली ने बांधा समां

23 Sep 2026

चंबा के छतराड़ी जातर मेले में लोक संस्कृति का रंग, मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने किया डंडारस नृत्य

23 Sep 2026

हिसार में अजीत पहलवान गैंग का शार्प शूटर पिन्नी गिरफ्तार, हरियाणा समेत 3 राज्यों में मामले दर्ज

23 Sep 2026

झालावाड़: हाथ में लट्ठ, यूपीएससी का सपना और अब शहर की कमान! 22 साल की याशिका बनीं अकलेरा नगरपालिका अध्यक्ष

23 Sep 2026

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में रात भर डटे रहे किसान, पुलिस ने कई नेताओं को विरासत में लिया

23 Sep 2026

कानपुर: भीतरगांव में राहत के साथ आफत बनी बारिश, उमस से मिली निजात तो गलियों में जलभराव

23 Sep 2026

कानपुर: भीतरगांव में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से मिली उमस और गर्मी से राहत

23 Sep 2026

फिरोजपुर सब्जी मंडी के कोल्ड स्टोरों में फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी

कानपुर: घाटमपुर में बारिश का कहर, अचानक ढहा कच्चा मकान, बाल-बाल बचा परिवार

23 Sep 2026

श्रावस्ती में पुलिस के वाहन से कूदने पर युवक की मौत

23 Sep 2026

VIDEO: आरओबी के हाइट गेज से टकराई बस, मच गई चीख-पुकार; पुलिस ने सुरक्षित निकाले यात्री

23 Sep 2026

भस्म आरती में दिखा महाकाल का अद्भुत रूप: मुखारविंद शृंगार ने मोहा मन, चांदी के मुकुट और मुंड माला से सजे बाबा

23 Sep 2026

गोंडा: देर रात पुलिस और गौतस्करों की मुठभेड़, गोली लगने से दो अपराधी घायल

23 Sep 2026

आजमगढ़ में तिहरे हत्याकांड के बाद बच्चों संग कमरे में कैद हुआ आरोपी

23 Sep 2026

मेरठ: किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने सुशांत सिटी में की पंचायत, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

22 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed