{"_id":"68bd8845aea5ed93ca058269","slug":"video-mp-rohtak-deepender-hooda-slam-bjp-2025-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: हरियाणा में बाढ़ प्रभावितों को राहत के लिए पैकेज की घोषणा करे सरकार: दीपेन्द्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: हरियाणा में बाढ़ प्रभावितों को राहत के लिए पैकेज की घोषणा करे सरकार: दीपेन्द्र हुड्डा
रोहतक सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने रविवार को हांसी में जल भराव से प्रभावित गाँव भाटोल जाटान, थुराना, कुंभा, हांसी सिटी, भटला, चन्नोट, घिराई के विभिन्न इलाकों का दौरा किया और लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सांसद जय प्रकाश भी मौजूद रहे।हांसी में पत्रकार वार्ता में दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी से जलभराव के हालात भयावह हो गए हैं। बड़े पैमाने पर लोगों को नुकसान हुआ है। पूरे प्रदेश में जलभराव के कारण 3000 गांवों की लगभग 10.80 लाख एकड़ फसल क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद दीपेन्द्र हुड्डा को बताया कि जलभराव के चलते खेतों में फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं और अगली फसल की बिजाई भी संभव नहीं दिख रही है। लोगों ने बताया कि जलभराव से घरों को भी काफी नुकसान हुआ है। दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार से मांग करी कि मुख्यमंत्री जी तुरंत हरियाणा में बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत पैकेज की घोषणा करें, साथ ही स्पेशल गिरदावरी कराई जाए और किसानों को 50,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। बरसात के कारण जिनकी खड़ी फसल बर्बाद हुई है उनको डबल मुआवजा दिया जाए साथ ही जो किसान फसल की बिजाई नहीं कर पाए उनको भी पूरा मुआवजा दिया जाए साथ ही बाढ़ प्रभावित रिहायशी इलाकों में क्षतिग्रस्त हुए घरों, दुकानों के लिये भी सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।