Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
VIDEO : miscreants opened fire outside a liquor shop In Hisar Auto Market, recorded in CCTV
{"_id":"676cddf3f4828a2b3000a7f3","slug":"video-miscreants-opened-fire-outside-a-liquor-shop-in-hisar-auto-market-recorded-in-cctv","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार में ऑटो मार्केट में बदमाशों ने शराब ठेके के बाहर की फायरिंग, सीसीटीवी में हुए रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार में ऑटो मार्केट में बदमाशों ने शराब ठेके के बाहर की फायरिंग, सीसीटीवी में हुए रिकॉर्ड
हिसार की ऑटो मार्केट में स्थित एक शराब के ठेके बाहर मंगलवार शाम सात बजे के करीब तीन युवकों द्वारा फायरिंग करने और ठेके पर पथराव करने के मामले में शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस संबंध में ठेके पर काम करने वाले कृष्ण ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दी।
शहर थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हासिल कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बुधवार को कई संदिग्धों से पूछताछ भी की। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
पुलिस को दी गई शिकायत में सिरसा के रहने वाले कृष्ण कुमार ने बताया कि सिसाय गांव के राजेश ने ऑटो मार्केट में शराब का ठेका लिया हुआ है। वह उस पर काम करता है। मंगलवार शाम को एक अन्य कर्मचारी जींद के कर्मगढ़ निवासी बलकार के साथ ठेके पर बैठा था। इस दौरान बाइक पर सवार तीन युवक आए।
ठेके सामने बाइक रोकने के बाद एक युवक ने पिस्तौल से फायरिंग की। दूसरे युवक ने ठेके की तरफ एक पत्थर फेंका और वारदात के बाद तीनों मौके से फरार हो गए। बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। शहर थाना पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अपने कब्जे में ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।