{"_id":"6888891ab18f7836950c523c","slug":"video-minister-krishna-bedi-slam-congress-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: हम 2029 पर नहीं अटके हैं, हमारी 2047 की है प्लानिंग, हरियाणा में दुरुस्त है कानून व्यवस्था: मंत्री कृष्ण बेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: हम 2029 पर नहीं अटके हैं, हमारी 2047 की है प्लानिंग, हरियाणा में दुरुस्त है कानून व्यवस्था: मंत्री कृष्ण बेदी
सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि हम 2029 पर नहीं अटके हैं हम तो 2047 तक की प्लानिंग कर रहे हैं। हमें अपने संगठन और प्रदेश के 2.5 करोड़ लोगों की चिंता है। कांग्रेस की चिंता कांग्रेस करे। आज कांग्रेस पूरी तरह से हताश व निराश है। हरियाणा के लोगों ने हमें जिस उम्मीद के साथ तीसरा मौका दिया हम उस उम्मीद पर खरा उतरेंगे।
हिसार में भाजपा संगठन को लेकर बैठक में पहुंचे सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण बेदी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अच्छा कार्य करने वालों को संगठन में शामिल करते हैं। नए लोगों को संगठन में मौका देते हैं। संगठन के लोग आम नागरिकों की दुख तकलीफ ,परेशानी को सरकार तक पहुंचाने का काम करते हैं। पिछले 10 साल से हरियाणा में पूरी तरह से कानून व्यवस्था बनी है। कानून व्यवस्था अच्छी होने के कारण यहां नए उद्योग आ रहे हैं। विपक्ष की ओर से फिजूल का मुद्दा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा को लेकर हम काम कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।