{"_id":"69d7b473a552abc44703ee39","slug":"video-methane-produced-from-cow-dung-gas-will-be-purified-and-used-as-cng-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: गोबर गैस से निकली मीथेन को शुद्ध कर सीएनजी के तौर पर करेंगे उपयोग, देश भर में लगेंगे पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: गोबर गैस से निकली मीथेन को शुद्ध कर सीएनजी के तौर पर करेंगे उपयोग, देश भर में लगेंगे पंप
नेशनल डेयरी डेवलेपमेंट बोर्ड के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह ने कहा कि गोबर एक समस्या की बजाए हमें ऊर्जा व उवर्रक संकट का समाधान देगा। गोबर गैस से निकलने वाली मीथेन को स्टोर कर इसे शुद्ध कर वाहनों में सीएनजी की तरह उपयोग किया जा सकेगा। इसका ट्रायल गुजरात से शुरू किया गया है। अब इस पायलट प्रोजेक्ट को देश भर में लागू किया जाएगा। हरियाणा में भी ऐसा सीएनजी पंप -प्लांट लगाएंगे। गोबर की सलरी से तैयार खाद का उपयोग कर हम डीएपी की जरूरत को काफी हद तक पूरा कर सकेंगे।
हिसार के लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में वीरवार से शुरु हुई दो दिवसीय 15वीं इंडियन डेयरी इंजीनियर्स एसोसिएशन कन्वेंशन एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी में पहुंचे एनडीडीबी के चेयरमैन मीनेश शाह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारे पास विश्व की सबसे अधिक पशु संपदा है। अभी हम पशुओं का उपयोग केवल दूध के लिए कर रहे हैं। हमें पशुओं के दूध के अलावा गोबर को उपयोग कर ऊर्जा व उर्वरक के क्षेत्र में काफी हद तक आत्मनिर्भर बन सकते हैं। जब हम बायोगैस तैयार करते हैं तो उसमें 70 से 80 प्रतिशत मीथेन होती है। इसको हम कंप्रेश करें तो 95 प्रतिशत शुद्धता वाली मीथेन तैयार हो जाती है। जिसको हम वाहनों में उपयोग कर सकते हैं। गुजरात के बनासकाठा में ऐसे तीन प्लांट चालू किए गए हैं। जल्द ही 10 नए प्लांट लगाने जा रहे हैं। हरियाणा में भी ऐसा एक प्लांट प्रस्तावित कर रहे हैं। जिस तरह से आज पेट्रोल में 20 प्रतिशत तक इथेनॉल का उपयोग कर रहे हैं उसी तरह से हम सीएनजी में बायोगैस को कंप्रेश कर उपयोग कर सकेंगे। पर्यावरण की शुद्धता के लिए हमें ऐसा करना ही होगा। देश के करीब 80 हजार छोटे पोर्टेबल बायोगैस प्लांट वितरित किए गए हैं। इनको आसानी से उठा कर दूसरी जगह भी लगाया जा सकता है।
एक सवाल के जवाब में मीनेश शाह ने कहा कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील में डेयरी प्रोडेक्ट को शामिल नहीं किया गया है। देश में हम जितने डेयरी उत्पाद तैयार कर रहे हैं लगभग हमारी उतनी ही खपत भी है। इसकी हर साल 6 प्रतिशत के हिसाब से डिमांड बढ़ रही है। भविष्य में अगर हम उत्पादन बढ़ा पाएंगे तो हमें निर्यात के लिए भी प्लानिंग करनी होगी। जिसकी तैयारी अभी से करनी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।