Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Indefinite strike by electricity department employees in Hansi began at 10 PM last night; a complete work boycott will continue until October 24.
{"_id":"6ad9d5e9b612f126cb057ce9","slug":"video-indefinite-strike-by-electricity-department-employees-in-hansi-began-at-10-pm-last-night-a-complete-work-boycott-will-continue-until-october-24-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में बिजली कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल कल रात 10 बजे से शुरू, 24 अक्टूबर तक पूर्ण कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में बिजली कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल कल रात 10 बजे से शुरू, 24 अक्टूबर तक पूर्ण कार्य बहिष्कार
हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त मोर्चा, DHBVN ओर से बिजली वितरण के निजीकरण के विरोध में बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया है। संयुक्त मोर्चा ने कल रात 10 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। 24 अक्टूबर को पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
संयुक्त मोर्चा ने इस आंदोलन को केवल कर्मचारियों की लड़ाई नहीं, बल्कि किसान, मजदूर, गरीब परिवारों और आम उपभोक्ताओं के हितों से जुड़ा मुद्दा बताया है। मोर्चा की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि यदि बिजली वितरण का निजीकरण किया गया, तो बिजली की दरें बढ़ने की आशंका है। इससे किसानों के लिए खेतों की सिंचाई महंगी हो सकती है और खेती की लागत बढ़ने से किसानों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा।
वहीं मजदूरों और गरीब परिवारों के लिए बिजली बिलों का भुगतान करना मुश्किल हो सकता है। संयुक्त मोर्चा ने यह भी चिंता जताई है कि निजीकरण के फैसले से हजारों बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों का रोजगार प्रभावित हो सकता है।
सर्व कर्मचारी संघ नेता सुरेंद्र यादव ने कहा कि
हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त मोर्चा ने सरकार से बिजली वितरण के निजीकरण का फैसला तुरंत वापस लेने की मांग कर रहा है। मोर्चा का कहना है कि बिजली सेवा को जनसेवा के रूप में ही बनाए रखा जाना चाहिए, न कि मुनाफे के कारोबार के रूप में। संयुक्त मोर्चा ने किसान, मजदूर और आम जनता से इस संघर्ष में साथ देने की अपील की है। मोर्चा का कहना है कि बिजली व्यवस्था से जुड़ा यह मुद्दा प्रत्येक उपभोक्ता को प्रभावित कर सकता है, इसलिए सभी को एकजुट होकर अपनी आवाज उठानी चाहिए। हालांकि जारी अपील के अनुसार अस्पतालों और जलापूर्ति जैसी बिजली की आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।