Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Horrific road accident near Nehru College at the Sisay bridge in Hansi; private bus collides with a truck.
{"_id":"6ac1fd044219f37d140825d0","slug":"video-horrific-road-accident-near-nehru-college-at-the-sisay-bridge-in-hansi-private-bus-collides-with-a-truck-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी के सिसाय पुल के पास नेहरू कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई निजी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी के सिसाय पुल के पास नेहरू कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई निजी बस
हांसी में सिसाय पुल के नजदीक एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बरवाला से हांसी की ओर आ रही एक निजी बस की सामने से आ रहे ट्रक के साथ जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई।
हादसा राजकीय महाविद्यालय के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।हादसे में करीब 20 से 25 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घायलों में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं।
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल हांसी पहुंचाया गया।
आपको बता दें कि रविवार सुबह करीब 11 बजे निजी बस बरवाला से हांसी की तरफ आ रही थी। जैसे ही बस राजकीय महाविद्यालय के पास सिसाय पुल के नजदीक पहुंची, उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। कई घायलों को निजी वाहनों और अन्य साधनों से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में घायल पहुंचने के बाद चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने तत्काल उपचार शुरू किया।
बताया जा रहा है कि हादसे में कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कई यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए हिसार रेफर किया गया है। वहीं, अन्य घायलों का नागरिक अस्पताल हांसी में उपचार चल रहा है।
हादसे में घायल यात्री पूनम ने बताया कि वह बरवाला से हांसी आ रही थी। पूनम के अनुसार सामने से आए ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आगे बैठे यात्रियों को गंभीर चोटें आईं और कई लोग घायल हो गए। पूनम ने बताया कि उसे भी चोट लगी है।
दुर्घटना के बाद सड़क पर दोनों वाहनों के क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को संभाला और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। दोनों वाहनों से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ है। हालांकि दुर्घटना की वास्तविक वजह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
हादसे की सूचना मिलने के बाद घायलों के परिजन भी नागरिक अस्पताल हांसी पहुंचने लगे। फिलहाल पुलिस घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।